
कुक्षी। मध्य प्रदेश में लोकतंत्र का पर्व मतदान आने वाला है। उसी के मद्देनज़र ख़बर हलचल न्यूज़ द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में मतदाता जागरुकता के उद्देश्य से ‘उँगली पर सजाएँगे लोकतंत्र’ अभियान आरम्भ किया गया है। उसके अंतर्गत आज महानवमी से धार जिले की कुक्षी में भी इसका शुभारंभ हुआ।
सह–सम्पादक सुरेश जैन ने बताया कि ‘अभी नगर के चौराहों व अन्य स्थानों पर मतदाता जागरुकता के लिए होर्डिंग-बैनर लगाए गए हैं। इसी के साथ अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी ख़बर हलचल न्यूज़ मतदान के प्रति लोगों को जागरुक करेगा।’
अभियान से मतदाता जागरुकता के साथ मतदान का प्रतिशत बढ़ाना भी उद्देश्य है।