प्रदेश कांग्रेस ने इंदौर विधानसभा चुनाव की व्यवस्था प्रबंधन समन्वय के लिए नियुक्तियां की…

173 Views

पांच प्रदेश पदाधिकारियों को सौंपी महत्वपूर्ण जवाबदारी…

इंदौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदौर विधानसभा की सीटो पर चुनावी व्यवस्थाओं,प्रबंधन कार्यों के समन्वय एवं कांग्रेस प्रत्याशियों के सहयोग हेतु प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने इंदौर से प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अमन बजाज, कौमी एकता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सच सलूजा,प्रदेश प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला,अमीनुल खान सूरी एवं संभागीय प्रवक्ता अमित चौरसिया को नियुक्त किया।

इंदौर की विधानसभाओं पर चुनावी प्रबंधन कार्यों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा के सहयोग के लिए नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस की और से जारी चुनावी दिशा निर्देश एवं राष्ट्रीय स्तर से आने वाले स्टार प्रचारकों एवं राष्ट्रीय नेताओ की आम सभा एवं पत्रकारवार्ता के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों को सहयोग प्रदान करते हुए चुनावी प्रबंधन कार्यों में सहयोग प्रदान करने हेतु इन्हे विशेष दायित्व प्रदेश कांग्रेस द्वारा सोपा गया है। इन पदाधिकारियों को पूर्व में दिए गए कार्य प्रभार के साथ इन्हे मिले नए दायित्वों का भी यह निर्वाह करेंगे।

Translate »