ननकाना साहिब तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी गिरफ्तार

431 Views

लाहौर। पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब में हाल ही में हुई तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उस पर आतंकवाद निरोधक कानून से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
गुरुद्वारा ननकाना साहिब लाहौर के समीप एक ऐसा स्थान है जहां सिखों के पहले गुरू गुरु नानक का जन्म हुआ था। उसे गुरुद्वारा जन्म स्थान भी कहा जाता है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार, शुक्रवार को हिंसक भीड़ ने गुरुद्वारे पर पथराव किया था। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस दल को हस्तक्षेप करना पड़ा था।’जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार, मुख्य आरोपी इमरान को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री से जुड़े अधिकारी (डिजिटल मीडिया) ने ट्वीट किया, ननकाना साहिब घटना के मुख्य आरोपी इमरान को गिरफ्तार किया गया है। ननकाना साहिब थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Translate »