नहीं रहे जाने माने लेखक तथा अभिनेता गिरीश कर्नाड…

520 Views

नहीं रहे जाने माने लेखक तथा अभिनेता गिरीश कर्नाड

बेंगलरू। जाने-माने हिंदी- कन्नड़ साह‍ित्यकार, रंगकर्मी, एक्टर ग‍िरीश कर्नाड का 81 साल की उम्र में सोमवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। उनके न‍िधन की वजह कि मल्टीपल ऑर्गेन का फेल होना है। ग‍िरीश कर्नाड लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प‍िछली कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था।
ग‍िरीश कर्नाड को 1978 में आई फिल्म भूमिका के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। उन्हें 1998 में साह‍ित्य के प्रत‍िष्ठ‍ित ज्ञानपीठ अवॉर्ड से नवाजा गया था। ग‍िरीश कर्नाड ऐसे अभ‍िनेता हैं ज‍िन्होंने कर्मश‍िल स‍िनेमा के साथ समानांतर स‍िनेमा के ल‍िए भी जमकर काम किया।
कर्नाड के निधन से स‍िनेमा और साह‍ित्य जगत में शोक की लहर है। गिरीश ने कन्नड़ फिल्म संस्कार(1970) से अपना एक्टिंग और स्क्रीन राइटिंग डेब्यू किया था। इस फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा का पहले प्रेजिडेंट गोल्डन लोटस अवार्ड जीता था। बॉलीवुड में उनकी पहली फिल्म 1974 में आयी जादू का शंख थी। गिरीश कर्नाड को सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर और टाइगर ज़िंदा है के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड फिल्म निशांत (1975), शिवाय और चॉक एन डस्टर में भी काम किया था।
कर्नाड पद्मश्री, पदमभूषण, साहित्य अकादमी से सम्मानित थे अभिनेता। ज्ञानपीठ सम्मान से भी सम्मानित थे गिरीश।
उनके निधन पर मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’, सहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.नीना जोशी, कार्यकारिणी सदस्य शिखा जैन,मृदुल जोशी के साथ मप्र के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कमल, महासचिव प्रिंस बैरागी, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष रिखबचंद रांका, कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष नसरीन अली ‘निधि’, उत्तरप्रदेश संयोजक गणतंत्र ओजस्वी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रिंकल शर्मा सहित वासिफ़ काज़ी, लक्ष्मण जाधव, सीमा शिवहरे, आबसाहेब आदि तमाम सदस्यों ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Translate »