देवास- जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र देवास का कार्यकर्ता सम्मेलन भोपाल रोड़ स्थित मिलाप गार्डन में दिनांक 28 अक्टुम्बर रविवार को दोपहर 1ः00 बजे आयोजित किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथी के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय मार्गदर्शन हेतु उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथी भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद श्री मनोहर जी उंटवाल, संभागीय संगठन मंत्री श्री प्रदीप जोशी, विधायक श्रीमति गायत्रीराजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नंदकिशोर पाटीदार एवं महापौर सुभाष शर्मा रहेंगे। देवास विधानसभा चुनाव प्रभारी श्री दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां व्यापक स्तर पर की जा रही है। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री दिलीप आवटे, श्री ओम जोशी, श्री शिवराज सिंह गोहिल ने कि है। उक्त जानकारी भाजपा जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल ने दी। भाजपा का विशेष सपंर्क अभियान 29 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक हितग्राहियों से घर-घर जाकर भेंट करेंगे कार्यकर्ता देवास/प्रदेश सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों से घर-घर संपर्क करने की दृष्टि से भाजपा द्वारा 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान की विस्तृत रूपरेखा बनाने के लिए समस्त मंडलों में बैठकें आयोजित की गई है। भाजपा जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल ने बताया कि जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार के नेतृत्व में जिलेभर में विशेष संपर्क अभियान चलाया जाएगा। श्री पाटीदार ने समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विशेष जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।
देवास विधानसभा क्षैत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन 28 अक्टूबर को। कैलाश विजयवर्गीय होंगे मुख्य अतिथी देवास।
498 Views