_बेटी बचाओ बेटी पढाओ थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया_

608 Views

_बेटी बचाओ बेटी पढाओ थीम पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया_
हरदा

 

टिमरनी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद टिमरनी के नगर मंत्री दीपांशु राठौर ने बताया कि, अभाविप द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओ के अंतर्गत आज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया।

रंगोली प्रतियोगिता की थीम बेटी बचाओ बेटी पढाओ थी।

बेटी बचाओ बेटी पढाओ थीम पर नगर के सभी विद्यालयो से छात्राओ ने प्रतियोगिता मे भाग लिया। एवं सुंदर सुंदर रंगोलिया बनाई।

प्रतियोगिता मे निर्णायक के रूप मे भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रीति हिमांशु बंसल, योजना गोयल एवं सरस्वती शिशु मंदिर की अर्चना बरखने रही।

निर्णायक प्रीति बंसल ने सभी छात्राओ को सुंदर-सुंदर रंगोलिया बनाने पर बधाईया दी, साथ ही उपस्थित समस्त छात्राओ को इस प्रकार की गतिविधियो मे हमेशा आगे बढते रहने को कहा। और प्रतियोगिता का आयोजन करने वाली अभाविप की नगर कार्यकारिणी की सराहना की।

प्रतियोगिता का आयोजन नगर के सरस्वती शिशु मंदिर मे किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में नगर मंत्री दीपांशु राठौर, अरविंद गुर्जर, कृतिक देवहरे, दीपेश कौशल, हरिओम राजपूत, राहुल बिडोरिया, जय निर्मल, उपस्थित रहे।

प्रतियोगिताओ के अगले क्रम मे 17 जनवरी को वाद विवाद, 18 जनवरी को प्रश्नमंच एवं 19 और 20 जनवरी को क्रिकेट प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जायेगा।

Translate »