इंदौर कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई फिर शुरू

745 Views

*इंदौर कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई फिर शुरू*

*इंदौर* चुनाव के दौरान शासकीय कार्यालय में हर मंगलवार होने वाली जनसुनवाई पर रोक लगा दी गई थी. जिसे पिछले मंगलवार से शुरू किया जा चुका है. आज नवागत कलेक्टर ने सभी तहसीलों के एसडीएम व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के लिए आदेश जारी किए हैं.

सरकार के आदेशों के बाद शासकीय कार्यालय में 12 से 1 बजे तक की जाने वाली जनसुनवाई चुनाव के चलते बन्द थी. वह बीते मंगलवार नवागत कलेक्टर के आने के बाद शुरू हुई गई है. आज से जनसुनवाई को दोबारा निर्धारित तौर पर शुरू किया गया है.

इस दौरान कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किए गए हैं. इस आदेश के मुताबिक जनसुनवाई में सभी एसडीएम व वरिष्ठ अधिकारी कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित हुए और नई व्यवस्था के अनुरूप आम जनता की समस्याओं को सुना गया. इस जनसुनवाई में जल्दी हल की जाने वाली समस्याओं का हाथों-हाथ निराकरण किया गया.