राष्ट्रव्यापी संयुक्त हड़ताल के अनुसरण में देवास में हुई रैली

410 Views

*राष्ट्रव्यापी संयुक्त हड़ताल के अनुसरण में देवास में हुई रैली*

 

*देवास* 8 एवं 9 जनवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के अनुसरण में देवास एलआयसी कार्यालय शाखा 2 से संयुक्त वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें एलआयसी के साथ बैंक, बीमा, बीएसएनएल, पोस्ट ऑफिस, भण्डारी कंपनी, आराध्य डिस्पोजल कंपनी, एआईयूटीयूसी सीटू, एटक, इंटक आदि संगठनों से जुड़े श्रमिक एवं कर्मचारी शामिल हुए। प्रथम वक्ता के रूप में एलआयसी के मोरसिंह राजपूत ने अपना सम्बोधन दिया।

रैली को सम्बोधित करते हुए बैंक यूनियन के नरेन्द्र पिसाल ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा बैंक के कर्मचारियों का हित कभी नहीं देखा जा रहा है बल्कि नए श्रम कानूनों एवं आर्थिक नीतियों से सभी शासकीय बैंकों की हालत बिगाड़ी जा रही है। बीएसएनएल के डीसी जैन व संतोष पाल ने रैली को सम्बोधित करते हुए सरकार द्वारा अम्बानी जैसे उद्योगपतियों के हाथ में टेलीकॉम व्यवस्था सौंप देने की नीति का विरोध किया। पोस्ट आफिस के संजय गोयले ने कहा कि श्रमिक और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष और तेज किया जाएगा। सरकार को नीति बनाते समय कर्मचारी हित का ध्यान रखना चाहिये। एआईयूटीयूसी की ओर से वाणी जाधव व हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि मजदूर आंदोलन केवल मजदूरों के लिए नहीं बल्कि तमाम जनहितेषी नीतियों को लागू कराने के लिए होता है। इसलिए मजदूर आंदोलन का समर्थन जनता को बढ़चढ़कर करना चाहिये।

भण्डारी फाईल्स आजाद मजदूर यूनियन की ओर से कमल कुमावत, अनोखीलाल, विनोद पटेल, सुरेश चौधरी, हुकमसिंह भाटी, आराध्य डिस्पोजल से रेखा व नेहा बोडाना ने रैली को सम्बोधित किया। रैली सयाजी गेट, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, नावेल्टी चौराहा, बैंक आफ बडोदा, बैंक आफ इंडिया, भोपाल चौराहा, पोस्ट आफिस, बीएसएनल पर विरोध प्रदर्शन करते हुए एलआयसी शाखा 1 पर जाकर संपन्न हुई। विभिन्न स्थानों पर रैली को एलआयसी के मनीष गौड़, जानकीलाल मोदी, विजय रायकवार, अंशुल सोनी, शैलेन्द्र काम्बले, धर्मेन्द्र सोमानी, ईश्वर मोदी, इंटक के लाखनसिंह ठाकुर सहित अन्य मजदूर कर्मचारी नेताओं ने सम्बोधित किया।

Translate »