हमारा कल्याण साधनों से नहीं साधना से होगा- पं. नंदकिशोर दुबे

337 Views
हमारा कल्याण साधनों से नहीं साधना से होगा- पं. नंदकिशोर दुबे
देवास। श्रीराम हनुमान मंदिर नवदुर्गा उत्सव समिति महिला मण्डल द्वारा श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा का आयोजन किया जा रहा है।  भागवत कथा के प्रथम दिवस गणेश पूजन के कलश यात्रा निकाली गई जो राम हनुमान मंदिर अलकापुरी से प्रात: दस बजे प्रारंभ हुई जो कि गणेश मंदिर विजय नरगर, अनुकुल नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई पुन: कथा स्थल पर पहुंची। कथा के प्रथम दिवस पंडित नंदकिशोर दुबे जलोदिया वाले ने कहा कि हमारा कल्याण साधनों से नहीं साधना से होगा। धर्म, जीव, निर्धन के प्रति कल्याण की सोच एवं हमारे द्वारा किए गए परोपकार के कार्य ही हमें सद्गति देंगे। इस हेतु हमें भक्ति एवं साधना रूपी चार्जर से चार्ज होते रहना चाहिए।  कथा प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। 
Translate »