सेक्स रैकेट का खुलासा , विदेशी लड़कीयोँ सहित कई पुलिस की गिरफ्त में।

367 Views

 

*भोपाल*-  राजधानी भोपाल में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। चूनाभट्टी क्षेत्र स्थित रोज़बेरी पार्लर में पुलिस ने 6 विदेशी युवतियों के साथ 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी इस पार्लर की बैरागढ़ सिथित ब्रांच पर साल 2017 में छापामार कार्रवाई की गई थी। तब भी रैकेट का पर्दाफाश हुआ था। पुलिस की दबिश से पहले ही स्पा संचालिका नीलम खेमानी फरार हो गई थी।

जानकारी के अनुसार चूनाभट्टी पुलिस को मुखबिर से स्पा सेंटर में कई दिनों से जिस्मफरोशी होने की जानकारी मिल रही थी। गुरूवार को पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस ने रणनीति तैयार कर अपनी टीम के एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा गया। आरक्षक ने विदेशी लड़की के साथ सौदा तय किया। सौदा तय होने का बाद आरक्षक ने रणनीति के तहत अपनी टीम को रेड करने का संकेत दिया। टीम को इशारा मिलते ही स्पा सेंटर पर छापा मारा गया। आरक्षक ने बताया कि सौदा करने से पहले बकायदा विदेशी लड़कियों का एलबम दिखाया गया था। छापे के दौरान यहां बने कैबिनों से पांच विदेशी लड़कियां पुलिस को ग्राहकों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली है। अभी कार्रवाई चल रही है।

Translate »