बाइक सवार आयशर से टकराये, दो की मौके पर मौत।

409 Views

देवास-देवास बीती रात गजरा गियर चोराहे पर एक दर्दनाक हादसे में दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार बाइक सवार अचानक आयशर से जा भिड़े जिसके चलते दोनों बाइक पर सवार दोनों लड़को की गम्भीर चोट के चलते मोके पर ही मौत हो गई सूचना मिलते ही डायल 100 और 108 एम्बुलेंस मोके पर पहुंची। दोनों के शव को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जानकारी के अनुसार अमन पिता अर्जुन परिहार 12 वर्ष और गौरव पिता वीरेंद्र शिंदे 16 वर्ष दोनों निवासी भौसले कॉलोनी बाइक से जा रहे थे। तभी गजरा गेयर चौराहे पर आयसर  09 जीई 3703 से जा टकराए। सूचना मिलते ही मौके लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई थी। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाए।

 

Translate »