राम सीता के स्वयंवर के साथ राम कथा में 16 कन्याओं का हुआ विवाह 

362 Views
राम सीता के स्वयंवर के साथ राम कथा में 16 कन्याओं का हुआ विवाह 
देवास। सामूहिक विवाह की प्रथा का प्रचलन राम सीता के स्वयंवर के साथ जनकपुर से ही प्रारंभ हुआ है कहा जाता है कि रामकथा के दौरान व्यासपीठ के सम्मुख वर वधु को संतों से आशीर्वाद का सौभाग्य के रूप में मिलकर उनका दाम्पत्य जीवन सुखों से परिपूर्ण होता है। 
क्षिप्रा तट पर पांच दिनों से हो रही श्रीराम कथा के सीता स्वयंवर प्रसंग के दौरान हजारों श्रोताओं के सम्मुख  व्यासपीठ से रामकथाचार्य अंतर्राष्ट्रीय संत आनंदगिरी जी महाराज ने पाणी ग्रहण संस्कार और ग्रहस्थाश्रम जीवन के महत्व का बहुत सुंदरण वर्णन करते हुए आधुनिक वातावरण में रामकथा के आध्यात्म को आत्मसाद करने के सूत्रों का विश्लेषण किया। राम सीता के स्वयंवर का सजीव चित्रण कथा के मंच से उस दौरान दिखाई दिया जब कथा आयोजक दिलीप अग्रवाल द्वारा 16 कन्याओं के निशुल्क विवाह करने का संकल्प सार्थक हुआ। 
कथा में श्रीराम की वेशभूषा में आकाश अग्रवाल और सीता बनी राधिका नेे एक दूसरे को वर माला पहनाई। मंच पर सौलह वर वधु ने वैदिक पंडित के मंगलाचरण के साथ वरमाला पहनाई तथा गुरूदेव आनंदगिरी महाराज ने मंच से आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर देवास रियासत की राजमाता गायत्री राजे पवार एवं महाराज विक्रमसिंह पवार ने वर वधुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। कथा के पश्चात कर्मकाण्डी आचार्यो द्वारा सभी वर वसधु का गोधुली बेला में शुभ लग्र संपन्न कराया एवं विधिवत रूप से चंवरी फेरे का आयोजन किया गया। आयोजक मण्डल द्वारा सभी कन्याओं को पलंग, बिस्तर, अलमारी, वर वधु के वस्त्र, गहने, मंगलसूत्र, बर्तन आदि कन्यादान में भेंट किए। श्रोताओं एवं प्रमुख जनों द्वारा कन्यादान में पायजेब, बिछुडी, साडियां, सुहाग की सामग्री एवं नकद राशि भेंट की गई। ये सभी कन्याएं उन गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है जिनके माता पिता धन के अभाव में अपनी पुत्री  के विवाह के लिए चिंतित थे। दिलीप अग्रवाल एवं उनके परिवार द्वारा किए गए इस पुनित कार्य की सभी ने प्रशंसा की। 
कथा प्रसंग में गौतम ऋषि की पत्नी माता अहिल्या का प्रभु राम द्वारा उद्धार, राम लक्षमण का जनकपुरी में नगर भ्रमण, सीता का पुष्पवाटिका में प्रभु श्रीराम से मिलन, धनुष यज्ञ का चित्रण एवं सीता स्वयंवर का रोचक वर्णन करते हुए रामायण के प्रत्येक प्रसंगों का आत्यात्मिक चित्रण किया गया। 
Translate »