पर्यावरण संरक्षण को लेकर* *नेचर मेन”* *की सायकल यात्रा*

265 Views

*पर्यावरण संरक्षण को लेकर* *नेचर मेन”* *की सायकल यात्रा*
*संस्थाओं ने किया सम्मान*
*सेंधवा से कपिलेश शर्मा -*
उत्तराखंड में वर्ष 2013 में हुए प्राकृतिक आपदा से सबक लेकर पर्यावरण संरक्षण एवं धरती को हरा भरा करने के मकसद से 58 वर्षीय बुजुर्ग हल्द्वानी नैनीताल से गोवा तक 2800 किमी की साईकिल यात्रा कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने और उनकी परवरिश जिम्मेदारी के साथ निभाने के लिए जागरूक कर रहे है। वे शनिवार को जुलवानिया से शहर पहुंचे थे। पुराने बस स्टेंड पर उन्होंने लोगों को जानकारी दी। सुभाषचंद्र बोस रक्तदान समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
28 नवंबर को नेचर मेन भूपेंद्र सिंह (58) मेहरा उनके गांव हल्द्वानी नैनीताल से गोवा के लिए साईकिल पर यात्रा करने निकले थे। उत्तरप्रदेश से मध्यप्रदेश में यात्रा कर वह शहर पहुंचे थे। पुराने बस स्टेंड पर उन्होंने लोगों को पर्यावरण संरक्षण करने के लिए लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी जिम्मेदारी के साथ परवरिश करने की समझाइश दी। उन्होंने कहा अगर हमें ऑक्सीजन चाहिए तो पेड़ लगाकर पर्यावरण की रक्षा करनी होगी। चर्चा में उन्होंने बताया यात्रा करने का उद्देश्य उनका पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को जागरूक करना है। 2013 में उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा से सबक लेकर उन्होंने साईकिल यात्रा कर लोगों को जागरूक करने का मकसद बनाया। वह प्रतिदिन 60 से 70 किमी साईकिल चलाकर जगह जगह पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे है। वह 7 जनवरी को गोवा पहुंचेगे। शहर पहुंचने पर सुभाषचंद्र बोस रक्तदान समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे महाराष्ट्र के लिए रवाना हुए। एबी रोड़ स्थित खड़किया नर्सरी में रात विश्राम कर वे आगे के लिए रवाना होंगे। इस दौरान समिति के अशोक राठौड़, महेंद्र परिहार ,सागर यादव, श्रीकांत खैरनार बबलू सावंले, जीतू सांवले, राजू सिसोदिया, सचिन पाटिल, सुनील डावर मौजूद रहे।

Translate »