वृद्ध महिला के साथ बलात्कार* *अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज*

303 Views

*वृद्ध महिला के साथ बलात्कार*
*अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज*
*सेंधवा से कपिलेश शर्मा -*
शहर के किला परिसर में मानवता को शर्मशार करने की घटना हुए। किले की दीवार के पास अज्ञात व्यक्ति ने शुक्रवार रात को बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म कर मारपीट की, साथ ही महिला के पास से 300 रुपए भी छीनकर फरार हो गया। दर्द में महिला की रोने की आवाज सुनने पर लोगों ने उसे देखा और इसकी सूचना महिला अधिवक्ता को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बुलाया। पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। बुजुर्ग महिला के बयान पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट करने का केस दर्ज किया है।
अधिवक्ता विमला शर्मा ने बताया सुबह 10 बजे उन्हें संजय कटारे और पवन बाबा ने उन्हे बताया एक महिला के किले के पास मंडी के गोडाउन के पास दीवार के पास रो रही थी। जिसे बाहर निकाला गया। अधिवक्ता शर्मा ने बुजुर्ग महिला (60) से बात कि जिसपर उसने बताया वह पलसूद के पास स्थित गांव की रहने वाली है। उसके पति और वो शहर में भीख मांगकर किले अंदर कही भी सो जाते थे। शुक्रवार रात को अज्ञात सांवला सा व्यक्ति जिसका एक दांत टुटा हुआ है, उसे उठाकर गोडाउन के किले के दीवार के पास ले गया। जहां उसने महिला का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मारपीट करते हुए उसके पास से 300 रुपए छीनकर वहां से फरार हो गया। महिला दर्द के मारे वही पड़ी रही। सुबह 10 बजे के करीब उसने रोने की आवाज सुनकर लोगों ने उसे निकालकर गोडाउन के पास मैदान पर लाए। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है। महिला के बयान पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट का केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Translate »