जिले की 4 विधानसभा से 3 में कांग्रेस की जीत* *प्रदेश में बनती है कांग्रेस सरकार तो 1 मंत्री निश्चित मिलेगा जिले को*

403 Views

*जिले की 4 विधानसभा से 3 में कांग्रेस की जीत*
*प्रदेश में बनती है कांग्रेस सरकार तो 1 मंत्री निश्चित मिलेगा जिले को*
*एंटीइंकमबेंसी और कांग्रेस 2 लाख कर्जा माफ़ फार्मूले का दिखा असर*
*बडवानी से कपिलेश शर्मा –* हर घंटे में धडकनों को ऊपर निचे करने वाले चुनाव परिणामो में जनता जनार्दन का आखिरी फैसला आ ही गया | चुनाव फिर मतगणना के बाद इस बार जनता के फैसले ने सबको चौका दिया , सपष्ट बहुमत की बात करे तो दोनों ही दल एक तरफ़ा परिणाम नहीं ला सके | भाजपा को जहाँ अंत तक जनता ने परिणाम देखने पर मजबूर किया तो कांग्रेस को भी एक हाथ मिलाये जता दिया की जनता क्यों लोकतंत्र की भगवान् है | फिर भी संख्या बल के आधार पर प्रदेश में कांग्रेस भाजपा से आगे है | सत्ता विरोधी लहर न सही पर कई विधानसभा में एंटी इन्कम्बेंसी भाजपा को भरी पड़ी वही किसान आधारित प्रदेश में कांग्रेस 2 लाख कर्जा माफ़ फार्मूला काम कर गया | बडवानी जिले की बात करे तो यहाँ बडवानी में भाजपा के प्रेमसिंह पटेल को छोड़कर सेंधवा से ग्यारसीलाल रावत , राजपुर से बाला बच्चन , एवं पानसेमल से सुश्री चंद्रभागा किराड़े तीनो कांग्रेस की और से जनमत पर खरे उतरे है | ऐसे में जिले में 4 विधासभा से 3 कांग्रेस की झोली में आना जिले के लिए अच्छे संकेत ही दिखाई दे रहे है | यदि काग्रेस बहुमत सिद्ध कर देती है और सरकार बनाने में कामयाब हो जाती है तब जिले को 1 मंत्री मिला तो तय है जो समय आने पर 2 भी हो सकते है कांग्रेस के कार्यकर्ता इसी हिसाब से अब अगली रणनीति में जुट गए है |

*ग्यारसीलाल ने जीता अभेद किले को* , *मंत्री को करारी शिकस्त देकर मंत्री पद का दावा किया मजबूत*
चुनाव से पूर्व जहा सेंधवा विधासभा को अभेद किले के रूप में बताया जा रहा था , उसे किले में सेंध लगा कर ग्यारसीलाल रावत ने तीन बार से लगातार जीत कर मंत्री रहे अंतरसिंह आर्य को 15878 मतों से हरा कर आर्य के विजय रथ को रोक दिया | केबिनेट मंत्री को इतनी करारी हार देने के बाद निश्चित ही पार्टी में ग्यारसीलाल का कद बढेगा , आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदिवासी अंचल को साधने हेतु केन्द्रीय आलाकमान ग्यारसीलाल को मंत्री बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दे सकते है | यहाँ जमीनी कार्यकर्ताओ की अनदेखी और कांग्रेस का 2 लाख कर्जा माफ़ फार्मूला भाजपा को भारी पड़ा |

*प्रेमसिंह ने बताया चाचा क्यों है भारी , अंतर्कलह ले डूबा कांग्रेस का जहाज*
भारी अंतर्कलह झेल रहे बडवानी में कांग्रेस को परिणाम विपरीत ही प्राप्त हुए , टिकट वितरण के बाद से ही नाराज चल रहे राजन मंडलोई ने कांग्रेस की हार में बड़ी भूमिका अदा की कांग्रेस को तीसरे नंबर लाकर खड़ा कर दिया , चाचा भतीजे में से चाचा प्रेमसिंह ने बता दिया की राजनीति में क्यों भारी है | हालांकि यहाँ प्रेमसिंह की जीत से ज्यादा रमेश पटेल की हार और कांग्रेस के बागी राजन मंडलोई की भूमिका के चर्चे ज्यादा थे | दरअसल निर्दलीय राजन मंडलोई कांग्रेस से बागी हुए थे और निर्दलीय चुनाव लड़ा था हलाकि दोनों रमेश पटेल और राजन मंडलोई दोनों के कुल मत मिलाकर भी प्रेमसिंह पटेल के आकडे को छु नहीं सके | प्रेमसिंह पटेल ने निर्दलीय प्रत्याक्षी राजन मंडलोई को 38787 मतों से पराजित किया | कांग्रेस के रमेश पटेल 33024 मतों से तीसरे नंबर पर रहे |

*बाले बाले आखिर जीत ही गए बाला*
जिले की जिस सीट पर कांग्रेस सबसे ज्यादा आश्वस्त थी वह राजपुर से बाला बच्चन की प्रदेश कांग्रेस से मिली बड़ी भूमिका के बाद बाला को टिकट वितरण के बाद एन मौके पर देवीसिंह पटेल के निधन के बाद उनके पुत्र अंतर सिंह पटेल को मैदान में उतारे जाने के बाद से ही बाला बच्चन इस सीट पर अपनी सुनिश्चित जीत के दावे कर रहे थे , हलांकि जीत कांग्रेस के बाला की ही हुई परन्तु मतगणना के दोरान शुरुवात से ही भाजपा के अंतरसिंह पटेल बाला से आगे ही रहे अंत में 2 राउंड में बाला ने भाजपा के अंतर पटेल को मात दे दी | जिले में सबसे कश्मकश और करीबी जीत अंतर वाली सीट पर बाला ने भाजपा के पटेल को 932 मतों से हराया | मतगणना के दोरान भाजपा की और से प्रत्याक्षी पटेल द्वारा कुछ वी वी पेट मशीन की पुनर्मतगणना की मांग की | मंत्री पद की दौड़ में बाला सबसे आगे रहेंगे , जो कि पूर्व में भी कांग्रेस सरकार के समय मंत्री रहे और कमलनाथ के बेहद करीबी माने जाते रहे है ।

*किराड़े भी जीती , दीवानसिंह भारी मतों से हारे*
इधर पानसेमल में भी कांग्रेस ने अपना वर्चस्व स्थापित किया , भाजपा के विधायक दीवानसिंह पटेल को भारी मतों से हराकर चंद्रभागा किराड़े ने जिले में कांग्रेस की स्थिति को और मजबूत बना दिया | किराड़े मेडम के सतत जीवित जनसंपर्क और दीवानसिंह पटेल का क्षेत्र कार्यकर्ता में विरोध पानसेमल में भाजपा को भारी पड़ा | किराड़े ने यहाँ दीवानसिंह पटेल को 24856 मतों से करारी शिकस्त दी |

*ये रहे मतगणना के आकडे*
पानसेमल से कांग्रेस प्रत्याक्षी सुश्री चंद्रभागा किराड़े को डाले गए कुल वेध मतों में से 92495 प्राप्त हुए वही प्रतिद्वंदी भाजपा के दीवानसिंह पटेल को 67639 मत मिले | बडवानी से प्रेमसिंह पटेल को डाले गए कुल वैध मतों में से 88151 मत प्राप्त हुए , वही दुसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के बागी निर्दलीय राजन मंडलोई 49364 मत प्राप्त हुए, कांग्रेस प्रत्याक्षी रमेश पटेल को 34084 मत प्राप्त हुए | सेंधवा से कांग्रेस के प्रत्याक्षी ग्यारसीलाल रावत को डाले गए कुल वैध मतों में से 94722 मत प्राप्त हुए , तो भाजपा के मंत्री रहे प्रत्याक्षी अंतरसिंह आर्य को 78844 मत प्राप्त हुए | इधर राजपुर में कांग्रेस के प्रत्याक्षी बाला बच्चन को डाले गए कुल वैध मतों में से 85513 मत प्राप्त हुए , वही भाजपा अंतरसिंह पटेल को 84581 कुल मत प्राप्त हुए |

Translate »