परिवर्तन की लहर में भाजपा की गायत्री राजे की बड़ी जीत…जिले में 2 पर कांग्रेस तो 3 पर भाजपा। मंत्री जोशी की करारी हार।

367 Views

प्रिन्स बैरागी

देवास-मतगणना प्रक्रिया के अंतिम दौर में लगभग सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए देवास विधानसभा से भाजपा की गायत्री राजे पँवार ने शानदार जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के जयसिंह ठाकुर को करीब 25 हजार से अधिक मतों से हराया। स्थानीय तोर पर कांग्रेस ने परिवर्तन को मुद्दा बनाकर इस चुनाव में अपनी ताकत लगाई लेकिन जनमत ने तमाम अटकलों को खारिज करते हुए भाजपा की गायत्री राजे पँवार में अपना विश्वास जताया और एक बार फिर देवास विधानसभा की कमान गायत्री राजे पँवार के हाथों में दी।

 

सोनकच्छ-सोनकच्छ विधानसभा सीट पर तत्कालीन विधायक राजेंद्र वर्मा का मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं राष्ट्रीय सचिव सज्जन सिंह वर्मा से था। शुरुआती दौर में राजेंद्र वर्मा आगे चले लेकिन छठे राउंड से ऐसा पिछड़े कि वे सज्जन वर्मा के मतों के नजदीक नहीं आ सके। यहां से सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा के राजेंद्र वर्मा को पराजित किया।

 

हाटपीपल्या-जिले की सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा सीट जहाँ से पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के सुपुत्र ओर वर्तमान में मंत्री दीपक जोशी का मुकाबला कांग्रेस के युवा उम्मीदवार मनोज चौधरी के साथ था। मनोज चौधरी ने पहले ही राउंड से दीपक जोशी पर बढ़त बनाई जिसे आखरी तक बरकरार रखते हुए करीब साढ़े 13 हजार मतों से जीत हासिल की।

 

बागली-बात बागली विधानसभा क्षेत्र की करें तो यहां कांग्रेस के कमल वास्केल का मुकाबला भाजपा के पहाड़ सिंह कन्नौजे से था। यहां भाजपा के पहाड़ सिंह कन्नौज ने कांग्रेस के कमल वास्केल को शिकस्त देकर जीत हासिल की।

 

खतेगांव-खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विधायक आशीष शर्मा का मुकाबला कांग्रेस के ओम पटेल से था। शुरुआती दौर में ओम पटेल ने कुछ मतों की बढ़त बनाई। लेकिन आशीष शर्मा ने कांग्रेस के ओम पटेल पर जीत दर्ज की।

Translate »