परिवर्तन की लहर में भाजपा की गायत्री राजे की बड़ी जीत।

देवास-मतगणना की प्रक्रिया के अंतिमडोर में लगभग सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए देवास विधानसभा से भाजपा की गायत्री राजे पँवार ने शानदार जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के जयसिंह ठाकुर को करीब 25 हजार से अधिक मतों से हराया। स्थानीय तोर पर कांग्रेस ने परिवर्तन को मुद्दा बनाकर इस चुनाव में अपनी ताकत लगाई लेकिन जनमत ने तमाम अटकलों को खारिज करते हुए भाजपा की गायत्री राजे पँवार में अपना विश्वास जताया और एक बार फिर देवास विधानसभा की कमान गायत्री राजे पँवार के हाथों में दी।