जम्मू में भाजपा और कश्मीर में गठबंधन, नेकां ने जीती 42 सीट सीएम पद पर दावा

105 Views

जम्मू। जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। गठबंधन को 48 सीटें मिली हैं। नेशनल कांफ्रेंस को 42 और कांग्रेस को 6 सीट मिली हैं। जम्मू संभाग में भाजपा 29 सीटों पर जीत हासिल कर 2014 के अपने रिकार्ड को तोड़ने में कामयाब रही है। जबकि कश्मीर में उसका खाता नहीं खुल पाया।

उमर अब्दुल्ला को दो सीट बडगाम और गंदरबल पर जीत मिली। जम्मू कश्मीर में नेशनल कांन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने के साथ ही नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को घोषणा की कि उनके बेटे उमर अब्दुल्ला मुख्यमंत्री होंगे। इन चुनावों ने जहां राज्य में एक बार फिर नेशनल कांफ्रेंस को बड़ी जीत मिली है। वहीं महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीडीपी को महज तीन सीटों से संतोष करना पड़ है। इस चुनाव में कई महत्वपूर्ण उम्मीदवारों को जीत मिली तो वहीं कई बड़े प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा है। गुपकार में मीडिया से बातचीत के दौरान सीनियर अब्दुल्ला ने यह घोषणा की कि उनकी पार्टी का मुख्यमंत्री पूरे कार्यकाल के लिए होगा। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब 90 सदस्यीय विधानसभा में पांच मनोनीत विधायकों को छोड़कर नेशनल कांफ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती श्रीगुफवारा-बिजबेहरा सीट से हार गईं। इस हार के बाद उन्होंने कहा कि मैं लोगों के फैसले को स्वीकार करती हूं। उधर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना नौशहरा सीट से हार गए। हार के बाद उनके द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की चर्चाएं जारी हैं। जानकारी के लिए जम्मू कश्मीर में 18 सितंबर से 1 अक्तूबर तक 3 फेज में 63.88 परसेंट वोटिंग हुई थी। 10 साल पहले 2014 में हुए चुनाव में 65 परसेंट वोटिंग हुई थी। इस बार 1.12 परसेंट कम वोटिंग हुई।


जनादेश के बाद नेकां अध्यक्ष डा. फारूक अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि यह फैसला इस बात का सबूत है कि जम्मू कश्मीर के लोग अनुच्छेद 370 को हटाए जाने के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपना फैसला सुनाया है और साबित कर दिया है कि 5 अगस्त, 2019 को लिए गए फैसले उन्हें स्वीकार्य नहीं हैं। “मैं सभी का शुक्रगुजार हूं कि लोगों ने चुनाव में भाग लिया और खुलकर वोटिंग की। मैं नतीजों के लिए भगवान का शुक्रगुजार हूं,’ पूर्व केंद्रीय मंत्री फारुक अबदुल्ला ने कहा कि निर्वाचित सरकार लोगों के ‘दर्द’ को खत्म करने के लिए बहुत काम करेगी। उन्होंने कहा कि हमें बेरोजगारी खत्म करनी है और महंगाई तथा नशीली दवाओं की समस्या से निपटना है। अब कोई एलजी और उनके सलाहकार नहीं होंगे। अब 90 विधायक होंगे जो लोगों के लिए काम करेंगे।

प्रतिबंधित संगठन जमात ए इस्लामी कश्मीर के पूर्व जिला अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में अपने टखने पर जीपीएस ट्रैकर बांधकर चुनाव लड़ने वाले पहले उम्मीदवार हाफिज मोहम्मद सिकंदर मलिक, बांदीपुरा विधानसभा क्षेत्र से हार गए हैं। जबकि 2001 में संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु के भाई एजाज अहमद गुरु को जम्मू कश्मीर के सोपोर विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ 129 वोट मिले हैं, जो कि उन्हें नोटा में पड़े 321 वोटों से भी कम हैं। एजाज ने “शांति और विकास” के संदेश के साथ निर्दलीय कैंडीडेट के रूप में चुनाव लड़ा था। उनके भाई अफजल गुरु को दिसंबर 2001 में संसद के निचले सदन पर हमले की साजिश रचने के आरोप में 9 फरवरी 2013 को दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई थी।

वहीं जम्मू जिले की 11 में से 10 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। अखनूर से मोहन लाल, बाहू से विक्रम रंधावा, बिश्नाह से राजीव कुमार, जम्मू पूर्व से युद्धवीर सेठी, जम्मू दक्षिण से शाम लाल शर्मा, जम्मू पश्चिम से अरविंद गुप्ता, मढ़ से सुरेंद्र कुमार, नगरोटा से देवेंद्र सिंह राणा, आरएसपुरा-जम्मू दक्षिण से नरेंद्र सिंह और सुचेतगढ़ से गारू राम ने जीत हासिल की है।

कौन कहां से जीता

श्रीनगर- 8 सीट
1 लाल चौक – नेकां अहसान परदेशी
2 हजरतबा – नेकां सलमान अली सागर
3 खानयार – नेकां अली मुहम्मद सागर
4 हब्बा कदल- नेकां शमीमा फिरदौस
5 चनापोरा – नेकां मुश्ताक गुरु
6 जदीबल – नेकां तनवीर सादिक
7 ईदगाह – नेकां मुबारक गुल
8 सेंट्रल शाल्टेंग – कांग्रेस तारिक हमीद कर्रा

बडगाम-5 सीट
1 बडगाम- नेकां उमर अब्दुल्ला
2 बीरवाह – नेकां डॉ. शफी वानी
3 खानसाहिब – नेकां सैफुद्दीन भट
4 चरार ए शरीफ- नेकां अब्दुल रहीम राथर
5 चदूरा- नेकां अली मुहम्मद डार

गंदरबल-2 सीट
1 गंदरबल- नेकां उमर अब्दुल्ला
2 कंगन- नेकां मियां मेहर अली

बारामुल्ला-7 सीट
1 बारामुल्ला- नेकां जावेद हसन बेग
2 सोपोर- नेकां इरशाद रसूल कार
3 राफियाबाद -नेकां जावेद डार
4 उड़ी – नेकां डॉ सज्जाद शफी
5 गुलमर्ग- नेकां फारूक शाह
6 वगूरा-क्रीरी- कांग्रेस इरफान हाफिज लोन
7 पट्टन- नेकां जावेद रेयाज बेदार

बांडीपोरा-3 सीट
1 बांडीपोरा- कांग्रेस निजामुद्दीन भट
2 सोनावारी- नेकां हिलाल अकबर लोन
3 गुरेज- नेकां नजीर गुरेजी

कुपवाड़ा-6 सीट
1 कुपवाड़ा- पीडीपी फैयाज मीर
2 थ्रेगाम- नेकां सैफुल्लाह मीर
3 करनाह- नेकां जावेद मिर्चल
4 लोलाब- नेकां कैसर जमशेद लोन
5 हंदवाड़ा- पीपुल्स कांफ्रेंस सज्जाद लोन
6 लंगेट- एआईपी खुर्शीद अहमद शेख

अनंतनाग-7 सीट
1 अनंतनाग- कांग्रेस पीरजादा मुहम्मद सईद
2 अनंतनाग पश्चिम- नेकां अब्दुल मजीद लारमी
3 डूरू- कांग्रेस गुलाम अहमद मीर
4 कोकरनाग- नेकां जफर अली खटाना
5 श्री गुफवारा- बिजबिहाड़ा- नेकां बशीर वीरी
6 शंगुस अनंतनाग पूर्व- नेकां रेयाज खान
7 पहलगाम- नेकां अल्ताफ वानी कालू

कुलगाम-3 सीट
1 कुलगाम- सीपीआईएम यूसुफ तारिगामी
2 डीएच पोरा- नेकां सकीना इटू
3 देवसर- नेकां पीरजादा फिरोज

पुलवामा-4 सीट
1 पुलवामा- पीडीपी वाहिद पारा
2 पंपोर- नेकां हसनैन मसूदी
3 त्राल- पीडीपी रफीक नाइक
4 राजपोरा- नेकां मोहिउद्दीन मीर

शोपियां-2 सीट
1 शोपियां- निर्दलीय पूर्व नेकां नेता शब्बीर कुल्ले
2 जैनापोरा- नेकां शौकत हुसैन गनई

जिला जम्मू – 11 सीट
1 जम्मू उत्तर- भाजपा शाम लाल शर्मा
2 जम्मू पूर्व- भाजपा युद्धवीर सेठी
3 जम्मू पश्चिम- भाजपा अरविंद गुप्ता
4 जम्मू दक्षिण आरएस पुरा – भाजपा डॉ. नरिंदर सिंह रैना
5 बिशनाह- भाजपा राजीव कुमार
6 सुचेतगढ़- भाजपा गारू राम भगत
7 बाहू- भाजपा विक्रम रंधावा
8 नगरोटा – भाजपा दविंदर राणा
9 मढ़- भाजपा सुरिंदर कुमार भगत
10 अखनूर- भाजपा मोहन लाल भगत
11 छंब- भाजपा राजीव शर्मा

सांबा-3 सीट
1 सांबा- भाजपा सुरजीत सिंह सलाथिया
2 विजयपुर- भाजपा चंद्र प्रकाश गंगा
3 रामगढ़- भाजपा डॉ. दविंदर कुमार मन्याल

किश्तवाड़-3 सीट
1 किश्तवाड़- भाजपा शगुन परिहार
2 इंदरवाल- निर्दलीय प्यारे लाल
3 पाडर नागसेनी- भाजपा सुनील कुमार शर्मा

डोडा-3 सीट
1 डोडा- आप मेहराज मलिक
2 डोडा पश्चिम- भाजपा शक्ति राज परिहार
3 भद्रवाह- भाजपा दलीप सिंह परिहार

रामबन-2 सीट
1 रामबन- नेकां अर्जुन सिंह राजू
2 बनिहाल- नेकां सज्जाद शाहीन

रियासी -3 सीट
1 रियासी- भाजपा कुलदीप राज दुबे
2 गुलाबगढ़- नेकां खुर्शीद अहमद
3 वैष्णो देवी- भाजपा बलदेव राज शर्मा

उधमपुर-4 सीट
1 उधमपुर पश्चिम- भाजपा पवन कुमार गुप्ता
2 उधमपुर पूर्व- भाजपा आरएस पठानिया
3 चिनैनी- भाजपा बलवंत सिंह मनकोटिया
4 रामनगर- भाजपा सुनील भारद्वाज

कठुआ -6 सीट
1 कठुआ- भाजपा डॉ. भारत भूषण
2 बनी- निर्दलीय डॉ. रामेश्वर सिंह
3 बिलावर- भाजपा सतीश कुमार शर्मा
4 बसोहली- भाजपा दर्शन कुमार
5 जसरोटा- भाजपा राजीव जसरोटा
6 हीरानगर- भाजपा विजय कुमार

जिला राजौरी- 5 सीट
1 राजौरी- कांग्रेस इफ्तिकार अहमद
2 कालाकोट-सुंदरबनी- भाजपा रणधीर सिंह
3 नौशहरा- नेकां सुरिंदर कुमार चौधरी
4 बुद्धल- नेकां जावेद इकबाल
5 थन्नामंडी- निर्दलीय मुजफ्फर इकबाल खान

पुंछ-3 सीट
1 पुंछ हवेली- नेकां एजाज जान
2 सुरनकोट- स्वतंत्र चौधरी मुहम्मद अकरम
3 मेंढर- नेकां जावेद राणा

Translate »