इन्दौर के गौरव को मिला 2024 का युवा गीतकार सम्मान

154 Views

नोएडा। ललित फ़ाउण्डेशन के तत्वावधान में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम अभिव्यंजन-3 के अन्तर्गत सम्मान सत्र में, विश्वविख्यात राम कथा मर्मज्ञ और युग कवि डॉ. कुमार विश्वास द्वारा संचालित विश्वास ट्रस्ट द्वारा “युवा गीतकार सम्मान” (रू. 51000/-) से इन्दौर के ख्यात कवि और गीतकार गौरव साक्षी को अलंकृत किया गया। गौरव को सम्मान राशि का चेक कुमार विश्वास ने स्वयं अपने हाथों से प्रदान किया।
सम्मान सत्र के अन्तर्गत गौरव को पद्मश्री सुरेन्द्र शर्मा, राष्ट्रीय कवि अनिल अग्रवंशी, राष्ट्रीय कवि अर्जुन सिसोदिया, ख्यात शायर गुणवीर राणा, अंतर्राष्ट्रीय कवि और ललित फ़ाउण्डेशन के संस्थापक अमित शर्मा, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशल कुशलेन्द्र, संस्था के महामंत्री कवि पीयूष मालवीया समेत अन्य अतिथियों द्वारा उक्त सम्मान से अलंकृत किया गया।

Translate »