साधना शर्मा भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित

335 Views

इन्दौर । हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए प्रतिबद्ध मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा हिंदी गौरव अलंकरण समारोह में हिंदी प्रेमियों को भाषा सारथी सम्मान दिया गया। जिसमें हिंदी शिक्षिका श्रीमती साधना शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

विगत कई वर्षों से श्रीमती शर्मा हिंदी पढ़ा रहें है और सामाजिक कार्यों भी सक्रिय है।
समारोह में पद्मश्री अभय छजलानी जी व कुम्भज जी को हिंदी गौरव अलंकरण दिया गया। इसी आयोजन में महामंडलेश्वर दादू महाराज, अभय छजलानी, स्टेट प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अरविंद जोशी, संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिखा जैन ने हिंदी सेवीयों को भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित किया।

Translate »