प्रदेश समृद्ध हो, नागरिकों के जीवन में खुशहाली आए : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ

389 Views

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने दीपावली पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्री कमल नाथ ने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रदेश की जनता के जीवन में खुशहाली लाए और सभी के सहयोग से मध्यप्रदेश, समृद्ध प्रदेश बने, ऐसी कामना करता हूँ।

श्री कमल नाथ ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार से जुड़ा दीपावली का पर्व संकल्प और निष्ठा का संदेश देता है। यह पर्व स्वच्छता का भी प्रतीक है। मुख्यमत्री ने प्रदेशवासियों का आव्हान किया कि हम सब परम्परा के अनुसार मिल-जुलकर दीपावली मनाएँ। अपने घर के साथ-साथ सभी के घरों में उजाला हो, ऐसा प्रयास करें।

Translate »