गांधी जयंती पर सांसद सोलंकी ने किया गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ

407 Views

आज भी है गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता- श्री ऊंटवाल

गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण व सभा के बाद निकली संकल्प यात्रा

देवास। गांधी जी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि जीते जागते विचार थे और उन विचारों की प्रासंगिकता आज भी है। लेकिन दुर्भाग्य से गांधी जी के विचारों का अनुसरण कर उन्हें समाज के साथ एकात्म करने की दिशा में पूर्ववर्ती सरकारों ने कोई सार्थक प्रयास नहीं किया। यह बात विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोहर ऊंटवाल ने गांधी जयंती पर गांधी संकल्प यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कही। देवास-शाजापुर संसदीय क्षेत्र के देवास विधानसभा क्षेत्र में यात्रा सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी के नेतृत्व में निकली। भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया कि यात्रा के पूर्व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर सांसद सोलंकी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम का जाप सिर्फ सत्ता प्राप्ति के लिए किया। जबकि सच्चे अर्थो में गांधी जी ने अपने विचारों के माध्यम से समाज को जिन विषयों से जोड़ना चाहा, उन सभी विषयों को मोदी सरकार समाज में जनआंदोलन के रूप में प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महात्मा गांधी के नाम पर सत्ता हासिल की, लेकिन कांग्रेस के किसी भी प्रधानमंत्री ने गांधीजी के सर्वाधिक प्रिय विषय स्वच्छता से समाज को जोड़ने का काम नहीं किया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक गायत्रीराजे पवार ने कहा, क्या वजह है कि स्वदेशी, पर्यावरण और जल संरक्षण जैसे मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी समाज को जोड़ने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता को जनआंदोलन बनाया। गांधीवादी विचारों के आधार पर जीवन जीने की बात हो या नशामुक्ति, जलसंरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की बात हो, केन्द्र सरकार गांधीजी से जुड़े हर विषय पर प्राथमिकता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत का जो संकल्प लिया है, वह गांधीजी के विचारों से ही निकला अभियान है। स्वागत भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार ने कहा कि गांधी जी के विचार देश और समाज के बीच पहुंचें इस दिशा में केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में सांसदों के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि पदयात्राओं पर निकले हैं। कार्यकर्ता पदयात्रा के माध्यम से समाज को गांधीजी के विचारों को आत्मसात करने का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी ऐसी कुरीतियां हैं, जिन्हें दूर करने की आवश्यकता है। पदयात्रा के माध्यम से ऐसे विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ता जनता से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पंचनिष्ठाओं में गांधीवादी समाजवाद एक निष्ठा के रूप में मौजूद है और इसी दिशा में भारतीय जनता पार्टी गांधीजी के विचार को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। सभा में विधायक प्रतिनिधि विक्रमसिंह पवार ने भी संबोधित किया। इसके बाद शहर में सांसद श्री सोलंकी के नेतृत्व में गांधी संकल्प पदयात्रा भी निकाली गई। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर निकली पद यात्रा नाहर दरवाजा, नयापुरा, सुभाष चैक, नाॅवेल्टी चैराहा, तहसील चैराहा होते हुए सयाजी द्वार पहुंची। यहां से उज्जैन रोड होते हुए इटावा, नौसराबाद से बायपास होते हुए अमलावती पहुंची। यात्रा लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग तिथि में सांसद श्री सोलंकी के नेतृत्व में निकाली जाएगी। सभा का संचालन जिला महामंत्री फूलसिंह चावड़ा ने किया। आभार यात्रा के लोकसभा समन्वयक महापौर सुभाष शर्मा ने माना। इस अवसर पर शाजापुर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्रसिंह बैस, पूर्व विधायक अरूण भीमावद, जसवंतसिंह हाड़ा, बाबूलाल वर्मा, फूलसिंह मेवाड़ा, लालजीराम मालवीय, तेजसिंह सेंधव, जिपं अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, अजयसिंह बघेल, ललित नागोरी, रायसिंह सेंधव, अंसार अहमद, दौलत तंवर, पृथ्वीराजसिंह रजापुर, विधानसभा संयोजक रूपसिंह अजीजखेड़ी, महेंद्र यादव, बहादुरसिंह पिलवानी सहित यात्रा के सभी विधानसभा समन्वयक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Translate »