“माँ वाग्देवी” के बिना अधूरी है धार की भोजशाला…आज भी लंदन के संग्रहालय में कैद है।

478 Views

प्रिन्स बैरागी

 

ऋतुराज वसन्त के आगमन के साथ ही हमारे चारों औऱ प्रकृति में अपने आप ही ऐसा वातावरण निर्मित हो जाता है जो कि हमारे मन को बहुत बी सुकून औऱ आल्हादित कर देता है। और इसी वजह से इसे ऋतुराज वसन्त नाम दिया गया है। वसन्त पंचमी का  उत्सव हो राजा भोज की नगरी धार की माँ “वाग्देवी” (माँ सरस्वती) जिक्र न हो तो वसन्त उत्सव ही कैसा…?

मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला, राजा भोज द्वारा निर्मित संस्कृत अध्ययन का केन्द्र तथा सरस्वती का मन्दिर था। बीसवीं शदी के आरम्भिक दिनो से मध्य प्रदेश के धार में स्थित वर्तमान भोजशाला को विवादित कामिल मौला मसजिद माना जाने लगा है।

सरस्वती का यह भव्य मंदिर पूर्व कि ओर मुख किये हुए बहुमंजिला आयताकर भवन है जो अपने वास्तु शिल्प के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है।

राजा भोज माँ सरस्वती के वरदपुत्र थे। उनकी तपोभूमि धारा नगरी में उनकी तपस्या और साधना से प्रसन्न हो कर माँ सरस्वती ने स्वयं प्रकट हो कर दर्शन दिए। माँ से साक्षात्कार के पश्चात उसी दिव्य स्वरूप को माँ वाग्देवी की प्रतिमा के रूप में अवतरित कर भोजशाला में स्थापित करवाया जहाँ पर माँ सरस्वती की कृपा से महराजा भोज ने 64 प्रकार की सिद्धियाँ प्राप्त की। उनकी अध्यात्मिक, वैज्ञानिक, साहित्यिक अभिरुचि, व्यापक और सूक्ष्म दृष्टी, प्रगतिशील सोच उनको दूरदर्शी तथा महानतम बनाती है। महाराजा भोज ने माँ सरस्वती के जिस दिव्य स्वरूप के साक्षात् दर्शन किये थे उसी स्वरूप को महान मूर्तिकार मंथल ने निर्माण किया। भूरे रंग के स्फटिक से निर्मित यह प्रतिमा अत्यन्त ही चमत्कारिक, मनोमोहक एव शांत मुद्रा वाली है, जिसमें माँ का अपूर्व सोंदर्य चित्ताकर्षक है। ध्यानस्थ अवस्था में वाग्देवी कि यह प्रतिमा विश्व की सबसे सुन्दर कलाकृतियों में से एक मानी जाती है।

माँ सरस्वती का प्राकट्य स्थल भोजशाला हिन्दू जीवन दर्शन का सबसे बड़ा अध्यन एवं प्रचार प्रसार का केंद्र भी था जहाँ देश विदेश के लाखों विद्यार्थियों ने 1400 प्रकाण्ड विद्वान आचार्यो के सानिध्य आलोकिक ज्ञान प्राप्त किया । इन आचार्यो में भवभूति, माघ, बाणभट्ट, कालिदास, मानतुंग, भास्करभट्ट, धनपाल, बौद्ध संत बन्स्वाल, समुन्द्र घोष आदि विश्व विख्यात है। महाराजा भोज के पश्चात अध्यन अध्यापन का कार्य 200 वर्षो तक निरन्तर जारी रहा।

माँ के प्रगट्य स्थल पर सेकड़ो वर्षो से अविरत आराधना, यज्ञ, हवन, पूजन एवं तपस्वियों की साधना से भोजशाला सम्पूर्ण विश्व में सिद्ध पीठ के रूप में आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। 1269 इसवी से ही इस्लामी आक्रंताओ ने अलग अलग तरीको से योजना पूर्वक भारत वर्ष के इस अध्यात्मिक और सांस्कृतिक मान बिंदु भोजशाला पर आक्रमण किया जिसे तत्कालीन हिन्दू राजाओ ने विफल कर दिया।

सन 1305 मे इस्लामी आक्रान्ता अलाउद्दीन खिलजी ने भोजशाला पर आक्रमण कर माँ वाग्देवी की प्रतिमा को खंडित कर दिया तथा भोजशाला को के कुछ भाग को भी ध्वस्त किया। 1200 आचार्यो की हत्या कर यज्ञ कुण्ड में डाल दिया। राजा मेदनीराय ने वनवासी धर्मयोधाओ को साथ ले कर मुस्लिम आक्रान्ताऔ को मार भगाया गया। तत्पश्चात 1902 में से वाग्देवी की प्रतिमा को मेजर किनकैड अपने साथ इंग्लेंड ले गया, जो, आज भी लन्दन संग्रहालय में कैद है।

आज भी यह अति प्राचीन मंदिर अधूरा है जब तक कि इसमें माँ वाग्देवी पुनः स्थापित न हो। हमारी आस्था आज भी विदेशो के संग्रहालयों कैद है। कभी तो कोई इस ओर ध्यान देकर माँ वाग्देवी को पुनः अपने पूर्व स्वरूप में भोजशाला स्थापित कर भोजशाला के गौरव को पुनः स्थापित करेगा।

Translate »