पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव हुआ सम्पन

451 Views

टीकमगढ : बल्देवगढ़

पंचकल्याणक गजरथ महोत्सव हुआ सम्पन

बल्देवगढ़ सिद्ध क्षेत्र आहार जी में 1008  जिन बिम्ब पंचकल्याणक मान स्तंभ प्रतिष्ठा एवं  त्रय गजरथ महोत्सव गजरथ फेरी के साथ हुआ संपन्न । सिद्धक्षेत्र आहार जी में 25 जनवरी से 31 जनवरी तक चल रहे पंचकल्याणक मान स्तंभ महोत्सव का आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में आज गजरथ फेरी के साथ समापन हो गया जिसमें दूरदराज एवं आसपास के क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। गजरथ फेरी के पहले सुप्रभात बेला में श्री आदिनाथ जिन पंचकल्याणक प्रतिष्ठा का मोक्ष कल्याणक सम्पन्न हुआ और दोपहर 2:30 पर गजरथ फेरी निकाली गई जिसमें ब्रह्म नाथ डोल ताश पथक महाराष्ट्र के बैंड व सुमत कला मंडल बैंड लार के द्वारा जोरदार ध्वनि के बीच गजरथ व ट्रैक्टर से रथो को खींचा गया जिसमें आसपास दूरदराज के क्षेत्र से हजारों श्रद्धालु 20 साल बाद होने वाले गजरथ महोत्सव की फेरी
देखने को उपड़ पड़े । सिध्य  क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र जैन बड़ागांव ने बताया की  यह महोत्सव पूर्व में करीब 20 वर्ष पहले हुआ था जो कि 17 फरवरी से 22 फरवरी बर्ष 1999 में संपन्न हुआ था जिसमें परम पूज्य निर्णय सागर जी महाराज की ससंघ सानिध्य में गजरथ महोत्सव मनाया गया था और इसका शुभ अवसर अब 20 साल बाद आचार्य श्री विनिश्चय सागर जी महाराज की ससंघ सानिध्य में आया है और त्रय गजरथ महोत्सव मनाया गया इस पंचकल्याणक में झांसी, ग्वालियर ,दतिया ,दिल्ली ,सागर ,दमोह ,जबलपुर ,ललितपुर ,छिंदवाड़ा ,आगरा ,व  पूरे देश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु व अतिथि पहुंचे। वहीं महोत्सव समिति के अध्यक्ष अजय जैन वैसा ने बताया कि  क्षेत्र में बाहर से आने वाले अतिथियों के ठहरने के लिए पूरी व्यवस्था कमेटी द्वारा की गई थी जिसमें 150 धर्मशाला के कक्ष जिनमें 8 सुपर डीलक्स 15 डीलक्स रूम व 7 बीआईपी रूम अटैच 12 रूम कमेटी द्वारा न्यूनतम दरों पर उपलब्ध कराए गए थे। इसके अलाव

Translate »