सेठी पर इनाम 20हजार …

420 Views

सेठी पर इनाम 20हजार …
इंदौर। संदीप तेल हत्याकांड में मास्टर माइंड व मुख्य आरोपी के रूप में रोहित सेठी की गिरफ्तारी पर डीआईजी ने 20 हजार का इनाम रखा है।संदीप तेल हत्याकांड में अभी तक जितनी भी जानकारी सामने आई उसमें रोहित का नाम सामने आ रहा है।अपने आपको बचाने के चक्कर में वह शाम,दाम का जमकर इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहा है,लेकिन उसका दांव उल्टा पड रहा है। कई अफसरों के माध्यम से वह पेश होने की कोशिश कर रहा है।मीडिया की नजर गडी होने के कारण सभी ने अपने हाथ खीच लिए है।इसके चलते सेठी भागा भागा फिर रहा है। जब तक सेठी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ जाता है तब तक इस कांड से परदा नहीं उठेगा। पुलिस की टीम उसे ट्रेस करने में लगी है। क्राइम ब्रांच की टीम रोहित के साथ शूटरों को पकडने के लिए जी जान लगाकर ढुडाई कर रहीं है। रोहित से संदीप को लगभग 19 करोड रुपये लेना थे। नहीं देने के चलते विवाद की स्थति बनी और संदीप की हत्या करवा दी गई। सबसे पहले शक का दायरा सेठी पर बना। सेठी तबसे ही फरारी पर है। उसके फार्म हाउस के साथ आफिस को भी सील कर दिया गया है। पुलिस उसकी चल अचल संपत्तियों की भी जानकारी जुटाकर कार्रवाई का मन बना रहीं है। शहर के प्रदेशभर में उसके लिए दबिश दी जा रही है। वहीं पुलिस शूटरों को उठाने के लिए राजस्थान की खाक छान रही है। शातिर शूटर मुठभेड़ के बाद पुलिस को चकमा देकर निकल गए। सेठी और शूटरों के धराने के बाद ही कांड से परदा उठेगा।

Translate »