सामूहिक उपयनयन संस्कार संपन्न

484 Views
सामूहिक उपयनयन संस्कार संपन्न 
देवास। स्थानीय गुजराती गार्डन में औदुम्बर महासभा का सामूहिक उपनयन संस्कार आयोजित किया गया । आयोजन में 25 बटुकों का यज्ञोपवित आचार्य श्रीकृष्ण जोशी के आचार्यत्व में किया गया। अध्यक्ष सतीश दुबे ने बताया कि जनेऊ धारण अभिजीत मुहुर्त में कराई गई। विधि विधान से हुए इस कार्यक्रम में औदुम्बर ब्राह्मण समाज के 4 हजार समाजजन एकत्रित हुए। यज्ञोपतिव के पश्चात बटुकों का विशाल चलसमारोह स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए अनुशासित निकाला गया। चल समारोह में बटुकों को अलग अलग बग्गियों में बैठाया गया था। चल समारोह का मार्ग में पुष्पवर्षा कर जगह जगह स्वागत किया गया। इसके पश्चात समाज का सहभोज हुआ। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष संजय शुक्ला, प्रयास गौतम, औदुम्बर महासंघ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी, इंदौर औ.ब्रा. महासभा अध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, श्याम सुंदर चौधरी, महेश चौधरी, श्याम पेशकार, महेन्द्र उपाध्याय, किशोर दुबे, राजेन्द्र जोशी, बंटी शर्मा, पवन चौधरी, दीपेश कानूनगो, नयन कानूनगो, राधेश चौधरी, विजय जोशी, श्रीराम पुराणिक, राधेश्याम जोशी, प्रकाश दुबे, उमाशंकर पुराणिक, सुदर्शन दुबे, जयंत शर्मा, विष्णु पुराणिक, मालवी मिठास के भावेश कानूनगो एवं सदस्य ममता उपाध्याय, कोमल दुबे, रीना जोशी, प्रवीणा दुबे, अनुराधा दुबे, वीणा कानूनगो, संध्या पेशकार, महिला मण्डल की सदस्याएं एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का संचालन अशोक चौधरी, ओम चौधरी, कपिल शर्मा ने किया तथा आभार जयंत शर्मा ने माना। उक्त जानकारी महासभा प्रवक्ता भावेश पुराणिक ने दी। 
Translate »