अवैध नल कनेक्शनों को बंद किया जाएगा।

431 Views
अवैध नल संयोजन विच्छेद होंगे
देवास। नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान द्वारा शहर के अवैध नल संयोजनों को विच्छेद किए जाने एवं बकाया जलकर वसूली हेतु निगम प्रभारी कार्यपालन यंत्री इंदु प्रभा भरती के नियंत्रण में संबंधित उपयंत्री आर.के. शर्मा, तोफिक खान, मनमोहन मालवीय, निरझर शुक्ला, मुजाहिद खान के क्षेत्रवार दल गठित किया जाकर घर घर सर्वे किया जा रहा है। आयुक्त ने कहा कि निगम की पाईप लाईन से अवैध रूप से नल संयोजन किया जाकर पानी चोरी करते हुए पाए जाने की स्थिति में पुलिस कार्यवाही करते हुए सम्बंधित के विरूद्ध एफआयआर दर्ज की जावेगी एवं अर्थदण्ड वसूला जावेगा। आयुक्त ने कहा कि उक्त स्थिति से बचने हेतु अपने अवैध नल संयोजनों को नियमानुसार राशि रू. 4हजार 50 जमा करवाई जाकर वैध करावें। साथ ही सर्वे टीम को मौके पर अपने नल संयोजन की बकाया जल कर की राशि भी जमा करावें। सर्वे में बकाया जलकर राशि जमा नहीं की जाने पर नल संयोजन मौके पर विच्छेद किए जावेंगे। गठित दलों द्वारा विगत माहों में 105 अवैध नल संयोजनों को वैध किया जाकर नल संयोजन अवैध से वैध शुल्क एवं बकाया जलकर राशि रू. 38हजार 500की वसूली की गई है। आयुक्त ने कहा कि उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Translate »