छात्र एकता परिषद ने निकाली वंदे मातरम यात्रा 

382 Views
छात्र एकता परिषद ने निकाली वंदे मातरम यात्रा 
देवास। छात्र एकता परिषद के जिला संयोजक अभिषेक गोस्वामी एवं नगर अध्यक्ष सुदर्शन दुबे ने बताया कि गणतंत्र दिवस के पूर्व छात्र एकता परिषद के द्वारा एक भव्य वंदे मातरम यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ महाराज विक्रमसिंह पंवार एवं जुगनु गोस्वामी द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। यात्रा में विभिन्न विद्यालयों एवं कॉलेज के लगभग 800 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। यात्रा में विशेषरूप से नगर के वार्ड अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। वन्दे मातरम यात्रा की शुरुआत मनकामेश्वर मंदिर से हुई जो शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई सयाजी द्वार पर पहुंची जहां पर स्वामी विवेकानंदजी की प्रतिमा पर बालिकाओं द्वारा माल्यार्पण किया गया। 
यात्रा का मार्गो में विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया, यात्रा में बैंड, घोडे, हाथों में तिरंगा लिये तथा भारत माता की जयकार करते युवा चल रहे थे। गाड़ी पर स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता का चित्र आकर्षण का केन्द्र रहे।  यात्रा यात्रा का संचालन अभिषेक गोस्वामी ने किया एवं आभार सुदर्शन दुबे ने माना। 
Translate »