संदीप तेल हत्याकांड में बडा खुलासा… ADG वरुण कपूर ने दी मामले की जानकारी

428 Views

संदीप तेल हत्याकांड में बडा खुलासा…

ADG वरुण कपूर ने दी मामले की जानकारी

इंदौर। शहर के सबसे चर्चित संदीप तेल की हत्या का खुलासा लगभग हो चुका है। एडीजी वरूण कपूर ने बताया कि इसमें रोहित, सुपारी बाज सुधाकरराव मराठा के साथ गाडी चलाने वाला सोनू उर्फ भास्कर मुल निवासी करोलीनगर देवास को गिरफ्तार किया है।डकाच्या फार्म हॉउस में मर्डर की प्लानिंग रची गई। फार्म हाऊस से आई10 गाडी में सोनू के साथ देवीलाल व दो अन्य शार्प शूटर बैठकर घटना को अंजाम देने के लिए निकले।संदीप के आफिस से उतरते ही ताबडतोड गोलियां चलाकर इन शूटरों ने भुन डाला था। घटना स्थल पर ही संदीप की मौत हो गई थी। पुलिस ने गहन जांच पडताल के बाद अभी तक
घटना में शामिल सुधाकर मराठा, रोहित, योगेश, सोनू को गिरफ्तार किया गया। इसमें एक आरोपी देवीलाल के साथ दो शूटरों की तलाश की जा रहीं है। इनकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान में टीम छापामारी कर रही है। मामला पैसों के लेनदेन का प्रतित हो रहा है। सुपारी देकर हत्या को अंजाम दिया गया इस बात को भी नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है। मेन आरोपी सुधाकर राव शातिर अपराधी है। उसने क्या डील की। उसने संदीप को क्यों मारा ? इसमें 3 आरोपी और है।जिनके पकडाने की जल्दी ही संभावना है।

Translate »