
इंदौर। शहर के सुपर कॉरिडोर नंबर 5 मेट्रो स्टेशन के समीप स्थित बंगलामुखी धाम तीर्थ पर अष्टमी के दिन माँ बगलामुखी प्रकोष्ट उत्सव पर महा अभिषेक हवन, महा आरती विशाल भंडारा आयोजित किया गया।

धाम के महंत हरिशंकर दास बगलामुखी पीठाधीश मुख्य पुजारी ने बताया कि धाम पर सुबह से यज्ञ हवन शक्तिशाली अनुष्ठान शाम तक निरंतर चलते रहे। यज्ञ हवन शक्तिशाली अनुष्ठान के बाद से महा आरती प्रारंभ की गई। महा आरती में हजारों की संख्या में भक्त उपस्थित रहें। महा आरती के उपरांत भोजन प्रसादी का आयोजन प्रारंभ हुआ।
श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री राम गोपाल दास महाराज , राम किशोर दास महाराज एवम अन्य साधु संतों की उपस्थिति में महा आरती एवं भव्य भंडारा संपन्न हुआ।
माँ बगलामुखी धाम तीर्थ पर मध्य प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, हरिनारायण यादव व अन्य कई नेताओं एवं विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कई हिंदू धर्म संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

धाम तीर्थ पर मंदिर की सजावट एवं बंगलामुखी माता भद्रकाली माता त्रिपुरा सुंदरी माता , हनुमान जी,भैरव महाराज ,शनि महाराज व शिव परिवार की प्रतिमाओं की फूलों से एवं वस्त्रों से भव्य एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया।
इस मौके पर पंडित विजय त्रिपाठी, जीतू सैनी, दिलीप सोनी, महेश राठौर, उमेश जैन, वेदांत त्रिपाठी, राज परमार, जतिन शर्मा, पप्पू मौर्य, निक्की रघुवंशी, रवि तिवारी, दिलीप सोनी, रोहित, सागर सोलंकी, मोहित पांडे, रोशन जैन, प्रकाश राठौड़, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।