रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ का 12 सितंबर को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

13 Views

*जयसिंह रघुवंशी*

मुम्बई। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ अब टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। रितेश विलासराव देशमुख के निर्देशन और अभिनय से सजी इस ऐतिहासिक फिल्म का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 12 सितंबर को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर होगा।

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन, साहस और नेतृत्व पर आधारित इस फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने किया है, जबकि संगीत अजय-अतुल और सिनेमैटोग्राफी संतोष सिवन की है।

सिनेमाघरों में दर्शकों का प्यार पाने के बाद अब ‘राजा शिवाजी’ स्टार गोल्ड के जरिए देशभर के घरों तक पहुंचेगी। खास बात यह है कि चुनिंदा केबल और डीटीएच ऑपरेटरों पर दर्शक फिल्म को हिंदी और मराठी, दोनों भाषाओं में देख सकेंगे और रिमोट से अपनी पसंद की भाषा चुन सकेंगे।

12 सितंबर को रात 8 बजे स्टार गोल्ड पर परिवार के साथ देखिए ‘राजा शिवाजी’।