18 Views

इंदौर। श्रावण माह में जगजीवन राम नगर स्थित शिव मंदिर पर अध्यात्म ग्राम के तत्त्वावधान में रत्न हाउस के सहयोग से शिव भक्तों को निःशुल्क रुद्राक्ष वितरित किए गए। इसके बाद स्थानीय पार्षद निशा रुपेश देवलिया द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। रुद्राक्ष वितरण में ख़बर हलचल, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्य ग्राम भी सहभागी रहे।
कार्यक्रम में मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’, वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रघुवंशी, रुपेश देवलिया, पार्षद निशा देवलिया, वीरेन्द्र कुमार बिठरिया आदि मौजूद रहे।

