तीस हजारी कोर्ट विवाद, अब दिल्ली के पुलिसकर्मी सड़क पर उतरे, प्रदर्शन किया

814 Views

नई दिल्ली। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में शनिवार को पुलिस और वकीलों के बीच हुई झड़प का मामला और गरमा गया है। सोमवार को वकीलों की हड़ताल के बाद आज सुबह दिल्ली पुलिस के जवानों ने भी वर्दी में पुलिस मुख्‍यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों ने इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि हमें वकीलों से खतरा है। उन्होंने कहा कि हमें सुरक्षा दी जाएं। पुलिस वाले हाथों में तख्तियां भी दिखाई दे रही है, इन तख्तियों पर ‘सेव पुलिस’ और ‘हम भी इंसान हैं’ जैसे नारे लिखे हैं। पुलिसकर्मी वकीलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि वकीलों की ज्यादती के खिलाफ हम शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेंगे और कमिश्नर से अपनी बात कहेंगे।