कायस्थ समाज की महिलाओं ने मनाया संक्रांति पर्व 

416 Views
कायस्थ समाज की महिलाओं ने मनाया संक्रांति पर्व 
देवास कायस्थ विकास परिषद के तत्वाधान में मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष पर महिला मंडल द्वारा हल्दी कुंकु कर सोलन बाटी व पौधारोपण किया।  इस अवसर पर सांवरिया भजन गु्रप द्वारा सुंदर भजन की प्रस्तुति दी गई । जयेश निगम एवं समाजजनों द्वारा श्री चित्रगुप्त महाराज की महाआरती कर बच्चो को पतंग का वितरण किया गया। इस अवसर पर आभा निगम, अनीता श्रीवास्तव, नीलू सक्सेना, रश्मि श्रीवास्तव, रंजना निगम, अनीता निगम, अंजना श्रीवास्तव, अपूर्व खरे, मनीषा निगम, हंसा निगम, बरखा निगम, प्रमिला निगम, स्वाती चोरे, सन्तोष शर्मा, अपूर्वा श्रेया, दीपिका व समाजसेवी चित्रांशी उपस्थित थी। उक्त जानकारी आभा निगम ने दी। 
Translate »