इनरव्हील क्लब मण्डल 304 की डिस्ट्रिक चेयरमेन की आधिकारिक यात्रा

505 Views
इनरव्हील क्लब मण्डल 304 की डिस्ट्रिक चेयरमेन की आधिकारिक यात्रा 
देवास। इनरव्हील क्लब मण्डल 304 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमेन संगीता जोशी आधिकारिक यात्रा पर देवास आई। उन्होंने क्लब के सदस्यों के साथ वृद्धाश्रम बसेरा में आवश्यक सामग्री भेंट की। साथ ही हैप्पी स्कूल शासकीय प्राथमिक विद्यालय बिंजाना में बच्चों को स्वेटर वितरित की एवं चित्रकला प्रतियोगिता में चयनित बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। तत्पश्चात द गार्जियन एकेडमी साई विहार कालोनी में क्लब के पदाधिकारियों से क्लब द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष आशा चौहान, सचिव दुर्गा पोरवाल, कोषाध्यक्ष गीता मूंदड़ा, आईएसओ मीना वर्मा, डिस्ट्रिक्ट ट्र्रेजरर प्रज्ञा पारिक, रोटरी क्लब अध्यक्ष हेमंत वर्मा, सचिव हेमन्त बक्षी, नवीन नाहर, प्रेमनाथ तिवारी, सुरेश चौहान, अजीज कुरेशी देवीलाल पोरवाल एवं इनरव्हील क्लब की सभी सदस्य उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन सायरा कुरेशी एवं प्रतिक्षा तिवारी ने किया । आभार पुष्पा शर्मा ने माना।
Translate »