नगर निगम द्वारा जब्ती कुर्की की कार्यवाही जारी।

460 Views

देवास/नगर निगम द्वारा बकाया संपत्ति कर पर कुर्की की कार्रवाई सतत रूप से की जा रही है आयुक्त विशाल सिंह के निर्देश पर वार्ड क्रमांक 12 उपाध्याय नगर मे मो. अनवर पिता बाबु खॉ पर संपत्तिकर की राशि बकाया होने पर इन पर कुर्की की कार्यवाही के दौरान मौके पर 5 हजार रूपये जमा कराये गये। इसी प्रकार उपाध्याय नगर निवासी कैलाश बाई पति कमलसिह संपत्तिकर की राशि बकाया होने पर कुर्की के पूर्व ही 5 हजार की राशि जमा कराई गई। राजाराम नगर निवासी रामचन्द्र मुन्नालाल द्वारा संपत्तिकर की राशि बकाया होने पर 4 हजार की राशि मौके पर ही जमा कराई गई। आयुक्त ने शहर के बकाया कर दाताओं से अनुरोध किया है कि वे अपना बकाया संपत्तिकर, जलकर की राशि जमा कर कुर्की जैसी अप्रिय कार्यवाही से बचें। कार्यवाही मे निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक, राजस्व उपनिरीक्षक अजीज खान, प्रकाश जेतवाल, रामचंद्र हरके, वार्ड प्रभारी लाला वर्मा, राजेश जोशी, सहयोगी दिपक डोडिया, जितेन्द्र मेहता उपस्थित रहे।

Translate »