राम भारत की आत्मा है…बजरंग दल प्रान्त संयोजक आंजना

515 Views

*राम भारत की आत्मा है*
*जन्मभूमि पर मन्दिर राष्ट्र की आस्था है*
बजरंग दल के प्रांत संयोजक महेश आंजना ने टोंकखुर्द प्रखंड के चौबारा धीरा खंड में आयोजित धर्मसभा में मुख्य वक्ता के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि- मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का मंदिर जन्म भूमि पर मंदिर बनकर ही रहेगा इसके लिए हिंदू समाज वर्षों से प्रतीक्षा कर रहा है उसे अब कोई नहीं रोक पाएगा राम भारत के प्राण पुरूष है; राम भारत की संस्कृति है: राम इस देश के संस्कार है: जन्मभूमि पर मन्दिर का निर्माण करोड़ो जनों की आस्था का विषय है: सरकार अध्यादेश लेकर आये और कानून बनाकर मन्दिर का निर्माण करने का मार्ग प्रशस्त करे:
श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद के द्वारा टोंकखुर्द प्रखंड के चौबारा धीरा खंड में धार्मिक अनुष्ठान शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया जिसमे हजारो की संख्या में समाजजन उपस्थित रहे धर्मसभा के पश्चात बजरंग दल की शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पूरे नगर को भगवा पताकाओं व भगवा झालरों से दुल्हन की तरह सजाया गया था , कार्यक्रम में संत प्रसून जी महाराज , प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष अनिलजी कासलीवाल प्रांत संयोजक महेशजी आंजना प्रांत सुरक्षा प्रमुख मुकेश जी पाटीदार देवास विहिप जिला मन्त्री महेश मण्डलोई , सह मन्त्री रमेश कोशल,जिला संयोजक धीरेन्द्र आर्य , सह संयोजक संतोष सिंह जाट ,जिला गौरक्षा प्रमुख देवीसिंह पटेल, धर्म प्रसार प्रमुख मोर सिंह पटेल जिला समन्वय मंच प्रमुख कैलाश पाटीदार जिला विशेष संपर्क प्रमुख सुनील कसेरा ,जिला मठ मन्दिर सह संपर्क प्रमुख रामस्वरूप गालोदिया प्रखंड अध्यक्ष मोहन चौधरी , प्रखंड सह मंत्री विकास पटेल , महेश भार्गव ,मनीष गहलोत नन्नू पटेल ,दिनेश मंडलोई शैलेंद्र जोशी आदी हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Translate »