शंकर नगर में सजा आकर्षक गणपति पण्डाल

14 Views

इन्दौर। गणेश उत्सव की धूम मची हुई है, इसी पर्व काल में शहर भर में गणपति पण्डालों की आकर्षक साज सज्जा ने श्रद्धालुओं को भी आकर्षिक कर रखा है। साकेत के पास शंकर नगर उद्यान में शंकर नगर रहवासी संघ द्वारा गणेश स्थापना की गई जहाँ प्रतिदिन आरती व प्रसाद वितरण हो रहा है।
इसी के साथ प्रतिदिन किसी न किसी तरह की प्रतियोगिता और सुन्दर काण्ड इत्यादि के माध्यम से शाम को बच्चों और रहवासियों की भीड़ रहती है। इन पर्वों का उद्देश्य भी परिवारों का एकत्रीकरण है।
शंकर नगर रहवासियों का कहना है कि विगत कई वर्षों से यहाँ प्रतिवर्ष गणेश स्थापना होती है, जिसमें पूरे मोहल्ले के लोग सम्मिलित होते है, इस उत्सव के माध्यम से बच्चों को भी भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं से जोड़ा जाता है, उन्हें सनातन पूजा पद्धति से परिचित करवाया जाता है।