बकाया संपत्तिकर पर कुर्की की कार्यवाही की गई

453 Views
बकाया संपत्तिकर पर कुर्की की कार्यवाही की गई
देवास/ नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 12 मे संपत्तिकर की बकाया राशि होने पर कुर्की की कार्यवाही की गई। निगम राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार उपाध्याय नगर निवासी शशिकांत द्वारा बकाया संपत्तिकर के पेटे 50 हजार की राशि का चेक जमा कराया गया। इसी तरह राजाराम नगर मे रामचरण पंचोली पर 17 हजार की राशि बकाया होने पर तथा राजाराम नगर निवासी गोपाल शंकर सोनी पर 22 हजार 8 सौ की राशि बकाया होने पर दोनो पर कुर्की की कार्यवाही की गई। कुर्की दल मे निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक,राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश जैतवाल, अजीज खान, सहायक राजस्व निरीक्षक लाला वर्मा व राजेश जोशी, जितेन्द्र मेहता आदि उपस्थित रहे।
Translate »