कर्मचारी की मांगों के लिए निगम आयुक्त को युनियन ने सौंपा ज्ञापन

357 Views
कर्मचारी की मांगों के लिए निगम आयुक्त को युनियन ने सौंपा ज्ञापन 
देवास। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांगे्रस शहर अध्यक्ष रूपेश कल्याणे के नेेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की 11 सूत्रीय मांगों के लिए निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान को ज्ञापन दिया एवं उक्त मांगों पर संगठन के समस्त पदाधिकारियों व दरोगाओं की उपस्थिति में बिंदुवार एक एक मांग पर विस्तार से चर्चा की। कुछ मांगों के लिए समय मांगा एवं कुछ को मौके पर ही स्वीकृति प्रदान कर दी। मांगों में विशेष रूप से प्रथम नियुक्ति के समय जिन कर्मचारियों की आयु शासन द्वारा निर्धारित आयु से कम थी जो कि आज 40 से 50 वर्ष के हो चुके हैं उनको विनियिमितिकरण का लाभ दिया जाए इस पर आयुक्त ने उक्त मांग को एमआयसी में रखने का प्रस्ताव दिया। बर्खास्त कर्मचारियों को जो कि पूर्व में सुअर पालन का कार्य करते थे वे वर्तमान में सुअर पालन का कार्य नहीं करते हैं उन कर्मचारियों से शपथ पत्र लेकर उनको बहाल करने का आश्वासन दिया। मृतक एवं रिटायर्ड कर्मचारियों के स्थान पर परिवार के किसी एक सदस्य को कार्य पर रखने के लिए कहा इस पर राज्य शासन का नियम एवं नियमावली देखने के लिए कहा गया कि सफाई कर्मचारियों को कार्य पर रखा जा सकता है अथवा नहीं इस पर शहर अध्यक्ष रूपेश कल्याणे ने कहा कि कार्य व्यवस्थाओं को देखकर निगम अपने स्तर से सफाई कार्य हेतु सफाई कर्मचारियों को रख सकते हैं और कहा कि निगम इस विषय पर गंभीर होकर कर्मचारियों को रखने की कार्यवाही करें। ठंड के मौसम को देखते हुए जनवरी-फरवरी दो माह सफाई के कार्य समय प्रात: 6 बजे की जगह 7 बजे से किया जाए। महिला कर्मचारियों को शासन द्वारा निर्धारित सफाई कार्य में दो घंटे प्रात: छूट दी गई है। अत: महिला सफाई कर्मचारियों को प्रात: 8 बजे अपने कार्य स्थल पर आने का आदेश बनाकर देवें। वाल्मिकी समाज के 90 प्रतिशत व्यक्ति नगर निगम में कर्मचारी के रूप में कार्य करते हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत वाल्मिकी कालोनी का अलग से निर्माण किया जाए और रो हाऊस बनाकर इन कर्मचारियों को दिये जाए। साप्ताहिक अवकाश लागू किया जाए। यूनियन ने चेतावनी दी है कि उक्त मांगों का निराकरण 8 दिवस के अंदर करके यूनियन को लिखित में सूचित किया जाए अन्यथा यूनियन चरणबद्ध आंदोलन के साथ सफाई बंद हड़ताल करेगी। इस अवसर पर विजय सांगते, मांगीलाल फतरोड, पारस कलोसिया, राजेश गोसर, कमल नरवले, महेश लोट, विक्की सांगते, पारस सिहोते, मुकेश सांगते, विकास सांगते, लक्षमण वेद, बसंत कल्याणे एवं युनियन के सभी पदाधिकारी व 45 वार्ड के समस्त दरोगा उपस्थित थे। 
Translate »