निगम परिवार ने  वरिष्ठ नागरिक संस्था को दी बेटरी चलित व्हील चेयर

264 Views
निगम परिवार ने माता-पिताजी की स्मृति में वरिष्ठ नागरिक संस्था को दी बेटरी चलित व्हील चेयर
देवास। विजय नगर देवास निवासी निगम परिवार द्वारा अपने स्व.पिता चंद्रकांत निगम एवं स्व. माता विश्वकान्ता देवी निगम की पावन स्मृति में वरिष्ठ नागरिक संस्था देवास को एक बेटरी चलित आटोमेटिक फोर व्हील चेयर वरिष्ठजनों के उपयोग हेतु समर्पित की। 
इस अवसर पर स्व. चंद्रकांत के परिवारजन एवं पुत्र डॉ राजेंद्र (लन्दन), आनन्द, विवेक (ऑस्ट्रेलिया) विशेष रूप से उपस्थिति थे। इस पुण्य कार्य के प्रेरणा स्त्रोत वरिष्ठ नागरिक संस्था के वरिष्ठ सदस्य आर सी पालीवाल ने निगम परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में श्री निगम के निवास गोविंद कुंज विजयनगर पर वरिष्ठ नागरिक संस्था के उपाध्यक्ष ओ पी पाराशर, कोषाध्यक्ष श्री गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य श्री कानूनगो, लता राय एवं अन्य सदस्यों को यह आटोमेटिक व्हील चेयर समर्पित की। संस्था उपाध्यक्ष श्री पाराशर द्वारा निगम परिवार की इस सेवा भावना की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए निगम परिवार को साधुवाद देकर उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही नगर वासियो से अपील की है कि वे भी अपने वरिष्ठजनो की स्मृति स्वरूप  जनसेवा के पुनीत कार्य कर संस्था को सहयोग प्रदान करे।
Translate »