सिटी कान्वेंट स्कूल में मनाया क्रिसमस पर्व 

318 Views
सिटी कान्वेंट स्कूल में मनाया क्रिसमस पर्व 
देवास। सिटी कान्वेंट हायर सेकण्डरी स्कूल देवास में प्रभु ईसामसीह का जन्मदिन क्रिमसम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उनकी माता मरियम का चित्र लगाया गया जिसमें बालक ईशु अपने माता पिता की गोद में बैठे हैं। बच्चों से केक कटवाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। छोटे बच्चे रंग बिरंगे कपड़े एवं केप लगाकर आए। छोटे बच्चों द्वारा जिंगल बेल जिंगल बेल आओ तुम्हें चाँद पर ले जाए और बच्चे मन के सच्चे गानों पर बहुत ही सुंदर नृत्य किया। सांता क्लॉज ने बच्चों को टाफी और केक खिलाया। क्रिसमस ट्री सजाया गया। स्कूल संचालक अजीज कुरेशी द्वारा प्रभु ईशु के बताए मार्ग पर चलकर सत्य बोलना, गरीबों की सेवा एवं सहायता कर अपने जीवन को अच्छा बनाने की सीख देते हुए क्रिसमस की शुभकामना एवं बधाई दी। 
Translate »