विशाल जीत के नायक हनी बघेल भी बनें मंत्री, विधानसभा वासीयों की मांग

357 Views

*विशाल जीत के नायक हनी बघेल भी बनें मंत्री, विधानसभा वासीयों की मांग*
*भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत शाह की आमसभा के बावजूद 5 प्रदेशो में सर्वाधिक मतों से जीते हनी बघेल*

*खबर हलचल न्यूज़*
कुक्षी | कांग्रेस की मध्यप्रदेश में सत्ता में वापसी के साथ ही पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाले उम्मीदवारों में कुक्षी से कांग्रेस प्रत्याशी सुरेन्द्र सिंह (हनी) बघेल ने 62930 मतों से (पाँचों राज्यों में सर्वाधिक मतों से कांग्रेस का प्रत्याशी) वह भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत शाह की आमसभा क्षेत्र में होने के बावजूद जीत कर अपनी विधायकी सुरक्षित रखी |
हनी बघेल की यह जीत ने उन्हें अपने ही पूर्व रिकार्ड जिसमें 40000 से अधिक मतों से भाजपा को पिछले चुनाव में हराने को तोड़कर नया कीर्तीमान स्थापित किया है, जो कुक्षी विधानसभा का सर्वाधिक मतों से जीतने का रिकार्ड बना है |
क़ुक्षी विधानसभा के तीनो ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम जिराती(क़ुक्षी), गोपाल मुकाती(निसरपुर), राजेन्द्र सिंह डावर(डही), युवक कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अर्जुन सिंह बघेल एवं क़ुक्षी विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रवक्ता देवेन्द्र जैन ने सय्युक्त जारी प्रेस नोट में कहा कि आदिवासी बाहुल्य इलाकों के सशक्त प्रतिनिधी के तौर पर क्षेत्र की जनता विधायक हनी बघेल को मंत्री के रुप में देखना चाहती है|
जिस तरह से कांग्रेस को लोकसभा चुनावों में भी वापसी के लिए तैयार होना है तो इस संदर्भ में हनी बघेल को मंत्री बनाने से आस पास की लोकसभा में भी कांग्रेस का प्रभाव स्थापित हो सकता है, क्योंकि कुक्षी सीट कांग्रेस की कद्दावर नेत्री स्व: जमुनादेवी के प्रभुत्व वाली सीट है जो आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र पर खासा प्रभाव रखती है |
कांग्रेस के प्रादेशिक नेतृत्व और केन्द्रीय कद के सामने युवा एवं शिक्षित विधायक के तौर पर सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल का इस क्षेत्र में कोई सानी नहीं है |
क़ुक्षी विधानसभा के वरिष्ठ नेता राजप्रकाश पहाड़िया, बद्रीलाल अग्रवाल, रामनारायण मोदी, सेठ मोहन लाल गुप्ता, डॉ आनंद पाटीदार, कनकमल सोनी, डॉ निर्मल पाटीदार, जमील मंसुरी, मुस्लिम जमात के सदर सरफराज खान गब्बर, चन्दू मुकाती, संजय पांडे, सहदेव पाटीदार,वीरेंद्र गुप्ता,आशीष परसाई क़ुक्षी, प्रकाश जैन सुदामा पाटीदार लोणी, देवेंद्र पाटीदार संटू, खेमेन्द्र सिंह गुन्नू दरबार, निसरपुर एवं राजा भानुप्रताप सिंह,अब्दुल्ला बोहरा, जाकिर पठान, डही आदि कांग्रेसजनों, क्षेत्रवासीयों ने सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल के मंत्री बनने की मांग की है।

Translate »