क्षिप्रा के तट पर भव्य श्रीराम कथा 23 से 

305 Views
क्षिप्रा के तट पर भव्य श्रीराम कथा 23 से 
अंतर्राष्ट्रीय योग गुरू युवा संत स्वामी आनंद गिरी जी महाराज करायेंगे राम कथा का रसपान 
23 दिसम्बर को प्रात: 9 बजे क्षिप्रा के तट से ऐतिहासिक भव्य कलश यात्रा 
कथा के माध्यम से होगा 21 कन्याओं का निशुल्क विवाह 
संस्कार चेनल पर प्रतिदिन कथा का सीधा प्रसारण 
देवास। वर्ष के अंतिम माह में प्रतिवर्षानुसार क्षिप्रा तट पर होने वाले आध्यात्म ज्ञान गंगा यज्ञ आयोजन में 23 दिसम्बर से श्रीराम कथा का सात दिवसीय भव्य ज्ञान यज्ञ सप्ताह प्रारंभ होगा। आयोजक दिलीप अग्रवाल ने बताया कि देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से इस वर्ष क्षिप्रा में अंतर्राष्ट्रीय संत स्वामी आनंदगिरी जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा का भव्य आयोजन 23 दिसम्बर से होने जा रहा है। सात दिवसीय इस ज्ञान यज्ञ सप्ताह का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनता के कल्याणकारी मार्ग को प्रशस्त करने के साथ 21 कन्याओं का निशुल्क विवाह वैदिक एवं सनातक परम्पराओं के साथ किया जाना है। कथा के शुभारंभ के पूर्व भव्य कलश यात्रा माँ क्षिप्रा के तट से प्रारंभ होगी जिसमें बैंड बाजे, हाथी घोडे, बग्गी, ऊट एवं भजन मंडलियों के साथ हजारों की संख्या में माता बहने कलश धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाएगी। यह यात्रा क्षिप्रा तट से नगर भ्रमण करते हुए क्षिप्रा के पुराने पुल के पास कथा स्थल ज्योति कालोनी पहुंचेगी। पश्चात दोपहर 12 बजे स्वामी आनंद गिरी जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा प्रारंभ होगी। कथा का सीधा प्रसारण संस्कार चैनल के माध्यम से भारत वर्ष सहित समूचे विश्व में पहुंचेगा। 
31 दिसम्बर को वर्ष का अंतिम दिन हम सब मिलकर प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ धार्मिक उत्सव के रूप में उत्साह के साथ मनाएंगे। सभी राम भक्तों से अनुरोध है कि कथा में पधारकर कल्याणमय सौभाग्यशाली अवसर का आनंद प्राप्त करें। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी चेतन उपाध्याय ने दी। 
Translate »