गौ सेवा मंडल के सदस्यों ने बचाई बीमार बछडे की जान

563 Views
गौ सेवा मंडल के सदस्यों ने बचाई बीमार बछडे की जान
देवास। गौ सेवा मण्डल के प्रदेश महामंत्री राजेशपुरी गोस्वामी ने बताया कि सीताराम नगर में एक बछड़ा लावारिस हालत में बीमार पड़ा था जिसकी सूचना मिलने पर जिला अध्यक्ष सचिन प्रजापति ने पशु चिकित्सालय एवं नगर निगम में फोन पर बीमार बछड़े की सूचना देकर उसका इलाज करवाने के लिए कहा लेकिन दिन भर इंतजार करने पर भी न तो नगर निगम का कोई जिम्मेदार व्यक्ति आया और न ही पशु चिकित्सालय से कोई आया। तब गौ सेवा मण्डल के सदस्य बछड़े को लेकर कलेक्टर आफिस पहुंचे वहां से कलेक्टर के रीडर ने पशु चिकित्सालय में फोन किया और मण्डल के सदस्य उसे पशु चिकित्सालय ले गए तथा उसका इलाज करवाया।  गोस्वामी ने बताया कि बछड़े को सही समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई अन्यथा वह मर जाता।