राष्ट्रीय कराते स्पर्धा में शहर के कराते* *खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक 1 रजत 4 कास्य

340 Views

*राष्ट्रीय कराते स्पर्धा में शहर के कराते*
*खिलाड़ियों ने जीते 5 पदक 1 रजत 4 कास्य*

सेंधवा- फुनाकोशी शोतोकान कराते एकेडमी ऑफ इंडिया द्वारा दिनांक 16 दिसंबर 2018 को पचमढ़ी जिला (होशंगाबाद) में राष्ट्रीय कराते स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के करीब 11 राज्यो के मध्यप्रदेश प्रदेश, झारखण्ड,महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, आदि के करीब 800 से अधिक कराते खिलाड़ियों ने स्पर्धा में हिस्सा लिया। जिसमें मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा शहर से सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट एकेडमी के कराते खिलाड़ियों ने स्पर्धा में हिस्सा लेकर 1 रजत एवं 4 कांस्य पदक प्राप्त किये। जिसमें कुमिते में शिवाय शुक्ला ने (रजत पदक) एवं उद्दत महाजन, दूर्वा शुक्ला, हिमांशु राठौर, मयूर कोली ने कास्य पदक प्राप्त किया । यह कराते खिलड़ियों ने एकेडमी के कराते कोच सेनसाई सुमित चौधरी ब्लैक बेल्ट 4 डेन के मार्गदर्शन में स्पर्धा में हिस्सा लिया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर ट्रेडिशनल शोतोकान कराते-डू फेडरेशन बड़वानी के जिला अध्यक्ष श्री विष्णु प्रसाद जी यादव (समाज सेवी), श्रीमती बसंती बाई यादव (नपा अध्यक्ष), श्री छोटु चौधरी (नपा उपाध्यक्ष), महेश मालवीया, नीरज गोंड, अनीश शेख, गोविंद बर्डे, करण धारसे, कृष्णा अग्रवाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Translate »