आज राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन देगी जिला भाजपा।

देवास। सर्वोच्च न्यायालय ने राफेल मामले में कांग्रेस अध्यक्ष व लोकसभा सदस्य राहुल गांधी द्वारा प्रचारित सभी आरोपो को सिरे से नकारते हुऐ उनके द्वारा फेलाऐ गए झुठ का पर्दाफाश किया है। भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला देवास द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नंदकिशोर जी पाटीदार के नेतृत्व में बुधवार 19 दिसंबर को दोपहर 1ः00 बजे स्थानीय नगर निगम के सामने पूर्व जिला पंचायत आफिस की खुली जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी को लोकसेवक के पद से मुक्त करने की मांग को लेकर धरना दिया जायेगा। तत्पश्चात रैली के रूप में कलेक्टोरेट पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जायेगा। धरना प्रदर्शन में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री श्री पंकज जी जोशी उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिला प्रवक्ता शंभु अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा देश की सुरक्षा के हित में राफेल विमान की खरीदी की जा रही है। राफेल खरीदी के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने तथ्यहीन, बेबुनियाद, निराधार एवं अतार्किक प्रश्न खड़े करते हुऐ उसका दुष्प्रचार कर देश की जनता को गुमराह करने का कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा लगातार झुठी बयानबाजी की जा रही है, जबकि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से राफेल मामले में दर्ज की गई सभी याचिकाओं को खारिज कर यह स्पष्ट किया की इस समझोते पर किसी भी प्रकार का कोई संदेह करने का ठोस आधार नहीं है। इस संदर्भ में पार्टी के कार्यकर्ता धरना देकर राहुल गांधी से देश की जनता से माफी मांगने की मांग करेंगे। साथ ही महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सोपकर भारत की अंतरराष्ट्रीय साख से समझौता कर जनता से बोले गये इस गंभीर झुठ के लिए राहुल गांधी को लोकसेवक के पद से मुक्त करने की मांग करेंगे। भाजपा जिला महामंत्री श्री फुलसिंह चावड़ा, श्री नरेन्द्र चोधरी, श्री अनवर सिसोदिया ने समस्त जिला एवं मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठो के पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ताओ से धरना प्रदर्शन में भाग लेकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया है।