अग्रिहोत्री ब्राह्मण समाज का अन्नकूट कार्यक्रम संपन्न

403 Views
अग्रिहोत्री ब्राह्मण समाज का अन्नकूट कार्यक्रम संपन्न
देवास। नागदाह अग्रिहोत्री ब्राह्मण समाज का अन्नकूट समारोह, हवन से प्रारंभ होकर वरिष्ठजनों के सम्मान एवं समाज के प्रतिभावान बच्चों का पुरस्कार वितरण के साथ गुजराती गार्डन में संपन्न हुआ। वरिष्ठजनों में लक्ष्मीकांत दुबे तथा सेवानिवृत्ति पर अशोक व्यास एवं अजय मोदी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोहरलाल शर्मा थे। समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। देवकृष्ण व्यास के गीत जैसे निर्मल गंगा धारा, ऐसा हो परिवार हमारा को सभी समाजजनों ने सामूहिक रूप से दोहराया। समाजजन मनोहर शर्मा, लखन शर्मा, नीरज शर्मा, आशीष शर्मा, संतोष गंगराडे, सुभाष व्यास, ने सक्रिय योगदान देकर कार्यक्रम को साकार रूप दिया। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन नमन व्यास ने किया तथा आभार देवकृष्ण व्यास ने माना। 
Translate »