नगर निगम द्वारा 17 से 31 दिसम्बर तक समाधान शिविर का आयोजन।

371 Views
संपत्तिकर त्रुटीपूण, डबल बिल्स, वर्गफीट मे अंतर, नाम परिवर्तन हेतु समाधान शिविर 17 से 31 दिसम्बर तक
देवास/ नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा शहरी सीमा क्षेत्र के 45 वार्डो मे स्थित भवन, भूमियो के त्रुटीपूर्ण डबल बिल्स, भवनो, भूमियो के निर्मित क्षेत्रफलो मे अंतर एवं नाम परिवर्तन व संशोधन हेतु संपत्तिकर विभाग के विशेष समाधान काउंटर नगर निगम के नवीन प्रशासनिक भवन बेसमेंट मे खोला गया है।
   निगम राजस्व अधिकारी प्रवीण पाठक ने बताया कि समाधान काउंटरों पर भवन, भू- स्वामी अपनी-अपनी संपत्तियो के त्रुटीपूर्ण बिल्स एवं डबल खातो के सुधार, भवनो, भूमियो के निर्मित क्षेत्रफलो के वर्गफीट मे अंतर एवं नाम परिवर्तन किये जावेगें। करदाता अपने-अपने भूमि, भवनो संबंधी समस्याओ के समाधान, निराकरण हेतु अवेदन पत्र के साथ आवश्यक अभिलेख, दस्तावेजो को लेकर स्वंय काउंटर पर उपस्थित हो सकते है। समाधान 17 दिसम्बर से 31 दिसम्बर 2018 तक कार्यालयीन समय प्रात: 10 बजे से सांय 6 बजे तक किया जावेगा। इसके पश्चात आवेदनो पर कोई विचार नही किया जावेगा।
Translate »