
कवयित्री सम्मेलन में 20 से अधिक कवयित्रियों ने किया काव्य पाठ
इंदौर। देवी श्री अहिल्या स्मृति सेवा संस्थान महेश्वर का उपक्रम अनुरनन-प्रतिध्वनि साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था मध्यप्रदेश द्वारा ‘वन्दे भारतभूमे’ कवयित्री सम्मेलन आयोजित हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य सोनम निनामा, गुजराती कॉलेज की प्रशासनिक प्रमुख सीमा सिंह और अंतरराष्ट्रीय साहित्य अर्पण मंच (दुबई) की सी.ई.ओ. नेहा शर्मा उपस्थित रहीं।
अतिथि उद्बोधन में वक्ताओं ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच समाज में राष्ट्रप्रेम, सांस्कृतिक चेतना और नारी सशक्तिकरण की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं।
युवा साहित्यकार मनीष पाटीदार का हुआ सम्मान
इस अवसर पर युवा साहित्यकार मनीष कुमार पाटीदार को साहित्य अकादमी भोपाल के ‘अखिल भारतीय कृति पुरस्कार 2024’ से सम्मानित होने पर मंच द्वारा अनुरनन द्वारा ‘प्रथम युवा साहित्यकार सम्मान’ प्रदान किया गया। श्री पाटीदार को साहित्य ग्राम ने सम्मानित किया। साथ ही, नेहा शर्मा को मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा भाषा सारथी सम्मान प्रदान किया गया।

मातृशक्ति की टोलियों ने किया राष्ट्र वंदन
कवयित्रियों की काव्य प्रस्तुतियाँ टोलियों के रूप में हुईं, जिसमें ‘अहिल्या टोली’ का सुदृढ़ संचालन कल्याणी गुप्ता ‘कृति’ ने किया। टोली की कवयित्री में कीर्ति मेहता ‘कोमल’, डॉ. स्वाति सिंह, तृप्ति शाह, कल्याणी गुप्ता कृति ने कविताएँ पढ़ी। लक्ष्मी टोली का संचालन डॉ. किरण पांचाल ने किया। जिसमें प्राची शर्मा, रोहिणी चौहान, तृप्ति मिश्रा व जयश्री भार्गव ने रचना पाठ किया। वहीं ‘दुर्गावती टोली’ का संचालन शीला बड़ोदिया ने किया, जिसमें निमाड़ी की वरिष्ठ लेखिका जयश्री उपाध्याय, शीला चंदन, संध्या मयूरी ने काव्य पाठ किया।
कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ साहित्यकार शिशिर उपाध्याय, दिनेश तिवारी उपवन, डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’, डॉ अखिलेश राव, सरला मेहता, सुनीता श्रीवास्तव, दामोदर वीरमाल, संजय तराणेकर, युक्ता बर्वे, अधिवक्ता सलोनी मिश्रा, आरती गौड़, अंतिमबाला पंवार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन तृप्ति मिश्रा ने व आभार संस्थापिका स्वाति सिंह राठौर द्वारा व्यक्त किया गया।
